Radhika Apte on Motherhood And Bollywood: राधिका आप्टे भले ही बच्चे को जन्म देने के एक हफ़्ते बाद ही काम पर लौट आई हों, लेकिन उन्होंने इसे लेकर अब महीनों बाद बेहद हैरान करने वाली बातें कही हैं. बता दें पिछले कुछ समय से दीपिका पादुकोण और संदीप रेड्डी के बीच चल रहे विवादों ने सिनेमा जगत में हलचल मचा दी है और इस पर कई सारे स्टार ने अपनी राय रखी है और अब राधिका ने मदरहुड और बॉलीवुड पर अपनी बात रखी और कहा कि ये चुनौतियों ने भरपूर है.
जब उनसे पूछा गया कि क्या फ़िल्मी जगत नई मजदर्स की ज़रूरतों के अनुकूल है, तो उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि वे हैं. मुझे नहीं पता कि मैं आगे चलकर इससे कैसे निपटूंगी’. राधिका ने फिल्म शूटिंग, लंबे समय तक काम करने और अपने बच्चे के साथ बिताने के लिए समय की कमी पर अपनी बा रखी है और कहा है कि एक मां और काम के बीच संतुलन बनाना बेहद मुश्किल होता है. राधिका, जो मुंबई और लंदन के बीच अपना समय बांटती हैं, ने यह भी कहा कि मेरे लिए तो ट्रेवल भी एक समस्या है.
बता दें उनका ये बयान तब सामने आया है जब हाल ही में दीपिका औऱ संदीप के बीच वर्क लाइफ बैलेंस पर बहस छिड़ी हुई है. इस हफ़्ते ही दीपिका पादुकोण के बारे में बताया गया कि उन्होंने संदीप रेड्डी वांगा की स्पिरिट को छोड़ दिया है, क्योंकि उन्होंने संदीप से एक फिक्स घंटे काम करने की शर्त रखी थी. इस बीच, अभिनेता-निर्माता अजय देवगन ने एक ट्रेलर लॉन्च पर इस बात कर जोर दिया था कि आठ घंटे हर किसी के लिए होने चाहिए. इसके साथ ही काजोल जो खुद भी दो बच्चों की मां है उन्होंने से भी इस पर अपनी बात रख थी औऱ सैफ ने भी इस तरह की मांग को सही ठहराया था. सैफ ने भी परिवार के लिए समय निकालने को प्राथमिकता देने की वकालत की थी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.