Satish Kaushik : 'तेरे नाम' की शूटिंग के दौरान सलमान खान ने मारा था सतीश कौशिक को थप्पड़!

Satish Kaushik Birth Anniversary : आपको जानकर हैरानी होगी कि सतीश कौशिक ने सलमान खान को उनकी सबसे बड़ी हिट फिल्म 'तेरे नाम' दी थी.

Published date india.com Published: April 13, 2024 6:45 AM IST
Satish Kaushik : 'तेरे नाम' की शूटिंग के दौरान सलमान खान ने मारा था सतीश कौशिक को थप्पड़!

Satish Kaushik Birth Anniversary : बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर-प्रोड्यूसर और डायरेक्टर सतीश कौशिक अब हमारे बीच नहीं हैं, कई बार इस बात पर यकीन करने का दिल नहीं करता, क्योंकि उनके जैसा कलाकार इतनी जल्दी दुनिया छोड़ देगा, ऐसा किसी ने सोचा नहीं था. सतीश (Satish Kaushik), बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से एक थे, जो बर्तन में रखे पानी की तरह उस किरदार में खुद को ढाल ले, 66 साल की उम्र में दुनिया छोड़ने वाले सतीश कौशिक की आज (13 अप्रैल) 68वीं बर्थ एनिवर्सरी है. इस मौके पर बॉलीवुड हस्तियों ने भी उन्हें याद किया और दोस्तों ने श्रद्धांजलि दी. 9 मार्च, 2023 को हार्ट अटैक के चलते दुनिया को अलविदा कहने वाले सतीश एक बेहतरीन डायरेक्टर भी थे. हाल ही में उनकी फिल्म ‘कागज’ और ‘पटना शुक्ला’ रिलीज हुई, जिसमें इस दिग्गज एक्टर को आखिरी बार देख हर किसी की आंख नम हो गई.

शेखर कपूर के साथ शुरू किया निर्देशन

हरियाणा में जन्मे सतीश कौशिक बचपन से ही चकाचौंध और ग्लैमर से आकर्षित थे और शोबिज में बड़ा नाम बनाना चाहते थे. अपने जुनून को आगे बढ़ाते हुए, सतीश ने फिल्म और फिल्म निर्माण की मूल बातें सीखने के लिए पुणे में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा और फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में एडमिशन ले लिया. फिल्मों में रोल मिलने से पहले उन्होंने कई वर्षों तक थिएटर किया. ‘मासूम’ (1983) फिल्म से सतीश कौशिक के डायरेक्श की शुरुआत हुई, जब इस फिल्म के लिए उन्होंने शेखर कपूर को असिस्ट किया. इस फिल्म में शबाना आजमी और नसीरुद्दीन शाह लीड रोल में थे.

‘कैलेंडर’ के कैरेक्टर ने दिलाई पहचान

सतीश कौशिक को फैंस के बीच पहचान बॉलीवुड फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ में उनके किरदार ‘कैलेंडर’ से मिली. इस फिल्म ने उन्हें सिनेमा लवर्स के बीच एक कॉमेडी एक्टर की पहचान दिलाई. इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ (1996) और ‘मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी’ (1997), ‘दीवाना मस्ताना’ (1997) समेत कई फिल्मों में कॉमेडी रोल में नजर आए. उन्होंने अपने डायरेक्शन में सुपरहिट फिल्म ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ (1993), जिसमें एक बार फिर अनिल कपूर और श्रीदेवी की जोड़ी नजर आई. सतीश ने ‘राम लखन’ (1989) और ‘साजन चले ससुराल’ (1996) में अपने अभिनय के लिए ‘बेस्ट कॉमेडी एक्टर’ में दो बार फिल्मफेयर पुरस्कार जीता है.

सलमान खान ने मारा था थप्पड़?

आपको जानकर हैरानी होगी कि सतीश कौशिक ने सलमान खान को उनकी सबसे बड़ी हिट फिल्म ‘तेरे नाम’ दी थी. ‘तेरे नाम’ की शूटिंग के दौरान सतीश कौशिक और सलमान खान के बीच चीजें थोड़ी अजीब हो गईं. ऐसा भी कहा जाता है कि सलमान खान ने सतीश को थप्पड़ मार दिया था. सतीश कौशिक एक सेल्फ मेड आर्टिस्ट थे जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और मिलनसार स्वभाव के कारण बड़ा मुकाम हासिल किया. वह अपने पीछे 13 साल की बेटी वंशिका और पत्नी शशि कौशिक को छोड़ गए हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.