जानें कौन हैं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली आइटम गर्ल? हिरोइनों से ज्यादा वसूलती है फीस

Bollywood Most Expensive Item Girl: आइए जानते हैं कौन सी है वो आइटम गर्ल जो वसूलती है करोड़ों में फीस.

Published date india.com Updated: April 4, 2024 9:13 AM IST
जानें कौन हैं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली आइटम गर्ल? हिरोइनों से ज्यादा वसूलती है फीस

Bollywood Most Expensive Item Girl: बॉलीवुड की फिल्मों में हमेशा से स्पेशल डांस नंबर और साथ ही आइटम गानों को लेकर खासा मशहूर रहा है. कई बार फिल्म भले ही फ्लॉप हो जाए लेकिन वो डांस नंबर हिट हो जाता है, पिछले कुछ सालों में आइटम नंबर फिल्मों का खास हिस्सा हो गया है और इसमें पहले कुछ खास एक्ट्रेस ही नजर आती थी, लेकिन अब तो बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस भी इसका हिस्सा हो चुकी हैं. करीना कपूर (Kareena Kapoor) से लेकर जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) तक कई सारी एक्ट्रेस ऐसी हैं जिन्होंने स्पेशल डांस नंबर या फिर आइटम नंबर किया हुआ है. ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन सी हैं वो एक्ट्रेस हैं कि जिन्हें बॉलीवुड की सबसे महंगी डांस आइटम नंबर एक्ट्रेस कहा जता है (Bollywood Most Expensive Item Girl)

सालों से चला आ रहा है और आइटम सॉन्ग

बॉलीवुड जब से आया है वो तभी से ही आइटम सॉन्ग को लेकर खासा मशहूर रहा है और 50 के दशकी की कई सारी एक्ट्रेस थी जिन्होंने अपने डांस से फैंस को हैरानकर दिया था. हेलेने से लेकर बिंदु तक कई सारी वेटरन एक्ट्रेस ऐसी रही हैं जिन्होंने अपने डांस नंबर्स से ही फिल्मों को पॉपुलर कर देती थीं और खूब छाई रहती हैं. हालांकि आज को दौर में डांस नबर्स को खासा ग्लोरिफाई किया जाता है और अब तो लीड एक्ट्रेस भी इसकी तरफ आती हैं.

बॉलीवुड की सबसे महंगी आइटम गर्ल कौन हैं?

डांस नंबर्स से ही फिल्मों को नया लुक आता है, लेकिन क्या आप जानते हैं आज के दौर में बॉलीवुड की सबसे एक्सपेंसिव डांस नंबर्स करने वाली एक्ट्रेस कौन हैं. जी हां ये नाम है सनी लियोन जो हिंदी फिल्म में आइटम सॉन्ग से ससे अधिक पैसे लेती हैं. अगर DNA के रिर्पोट की मानें तो शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘रईस’ में अपने डांस नंबर ‘लैला ‘के लिए 3 करोड़ रुपये चार्ज किए थे. ये अमाउंट उन्हें फिल्म में सिर्फ सिर्फ चार मिनट के गाने के लिए दिए गए थे.

जानें किस एक्ट्रेस ने वसूले कितने करोड़

बॉलीवुड की कई सारे एक्ट्रेस आइटम नंबर कर चुकी हैं और इस लिस्ट में कई सारी एक्ट्रेस हैं. बता दे नेरा फतेही ने 2 करोड़ तक वसूल करती हैं. वहीं करीना कपूर करीब 1.5 करोड़ और तम्मना भाटिया करीब 1 करोड़ तक चार्ज किए थे. इसके साथ ही कैटरीना कैफ करीब 2 करोड़ तक चार्ज करती हैं. वहीं जैकलीन फर्नांडीज अपने हर गाने के लिए 3 करोड़ रुपये लेती हैं.

ये हैं देश की सबसे महंगी आइटम गर्ल

आपको जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड की नहीं बल्कि साउथ की इस एक्ट्रेस ने खुद को सबसे महंगे आइटम नंबर के तौर पर पेश किया था. वैसे तो हालांकि सनी पूरे भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली आइटम गर्ल नहीं हैं. लेकिन तेलुगु स्टार सामंथा रुथ प्रभु ने ‘पुष्पा द राइज़’ के चार्टबस्टर ऊ अंतावा में अपने डांस नंबर के लिए 5 करोड़ रुपये चार्ज किए थे. ऐसे में सामांथा देश की सबसे महंगी आइटम गर्ल बन चुकी हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.