मुंबई। अभिनेत्री कृति सेनन पहली बार ‘अर्जुन पटियाला’ में दिलजीत दोसांझ के साथ काम कर रही हैं और उनका कहना है कि ‘उड़ता पंजाब’ के अभिनेता वास्तविक जीवन में अपने शर्मीले स्वभाव के हैं लेकिन चरित्र के मुताबिक अपने आप को ढालने में सक्षम हैं.
कृति ने बताया कि मेरी उनसे कई बार मुलाकात हुई है और हम अभी फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं. हमने जनवरी में अपना वर्कशॉप किया है.
उन्होंने कहा कि वह थोड़े संकोची हैं लेकिन कैमरा के सामने वह चरित्र के मुताबिक ढल जाते हैं. मुझे नहीं पता वह ऐसा कैसे करते हैं. वह एक बहुत ही शानदार और प्रतिभाशाली अभिनेता हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.