
Shilpi Singh
शिव की नगर बनारस से निकलकर सपनो की दुनिया में आई हूं....शिल्पी सिंह बनारस वो शहर जो अपनी भड़ी,गंगा और कमाल के खाने के लिए जाना जाता है. 2009 में ... और पढ़ें
Filmmaker Rahul Rawail On Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय दो दशक से बॉलीवुड में काम कर रही हैं और उन्होंने अपने दम पर अपनी खास पहचान बनाई है. ऐश्वर्या राय ने जब मिस वर्ल्ड का खिताब जिता था इसके बाद उन्होंने डायरेक्टर राहुल रवैल की फिल्म प्यार हो गया से अपना डेब्यू किया था. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही थी, लेकिन एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरती से फैंस के दिलों दिमाग में अपनी खास जगह बना ली थी. ऐसे में अब ऐश्वर्या की पहली फिल्म और प्यार हो गया से जुड़ा एक मजेदार किस्सा है फिल्म के डायरेक्टर राहुल रवैल ने एक इंटरव्यू में बताया है, जो अब जमकर वायरल हो रहा है.
पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय पिछले कुछ समय से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं. कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के रिश्ते पूरी तरह से बिगड़ चुके हैं. इसी बीच में अब उनकी पहली फिल्म के डायरेक्टर राहुल रवैल ने एक इंटरव्यू में बताया है कि कैसे एक फैन ने उन्हें बहन बनाने का सोचा था, तो आइए जानते हैं क्या है पूरा किस्सा.
डायरेक्टर राहुल रवैल ने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म और प्यार हो गया जब पर्दे पर आई तो वो लंदन गए थे और जहां पर पर एक इंडियन फैन फिल्म देखने के बाद उनसे मिला. उस लड़के ने बताया कि वो फिल्म और प्यार हो गया देखकर आया है. राहुल ने उनसे पूछा कि फिल्म कैसी लगी. इस पर फैन ने कहा- ‘ऐश्वर्या बहुत अच्छा और सुंदर हैं लेकिन वो एक ऐसी लड़की है जिसे मैं अपनी बहन बनाना चाहूंगा.’ फैन की ये बात सुनकर राहुल चौंक गए.
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी. इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ बॉबी देओल लीड रोल में नजर आए थे. दोनों की जोड़ी फैंस को कुछ ज्यादा पसंद नहीं आई थी. राहुल रवैल ने साफ कहा कि उन्होंने ऐश्वर्या राय को इसलिए कास्ट किया था क्योंकि वह बहुत खूबसूरत हैं और उनके पास मिस वर्ल्ड का टाइटल भी था. आपकी जानकारी के लिए बता दें राहुल ने बेताब और अर्जुन पंडित जैसी कई फिल्में बनाई हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.