जॉन अब्राहम की एक्टिंग से तंग आ गया था ये डायरेक्टर, कहा 'पांच लाइन नहीं बोल सकते...कैसे मिलते हैं इतने पैसे'

Vivek Agnihotri Slams John Abraham's Acting: 2007 की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'धन धना धन गोल' में जॉन अब्राहम को निर्देशित करने वाले विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में अभिनेता के काम पर बात की है

Published date india.com Updated: June 22, 2025 10:48 AM IST
जॉन अब्राहम की एक्टिंग से तंग आ गया था ये डायरेक्टर, कहा 'पांच लाइन नहीं बोल सकते...कैसे मिलते हैं इतने पैसे'

Vivek Agnihotri Slams John Abraham’s Acting: फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री अपनी बात कहने के लिए जाने जाते हैं, चाहे वह राजनीति के बारे में हो या फिर बॉलीवुड के अभिनेताओं के बारे में वो लगातार अपने काम से लोगों के दिलों में जगह बनाते रहते हैं. हाल ही में विवेक ने जॉन अब्राहम के संग काम करने का अनुभव साझा किया है. आपको बता दें दोनों ने 2007 की फिल्म धन धना धन गोल में एक साथ काम किया और इसके बाद एक-दूसरे के बारे में ज्यादा बात नहीं की थी. हालांकि, फिल्म निर्माता ने हाल ही में अभिनेता के साथ काम करने के अपने अनुभव को दर्शाते हुए जॉन की एक्टिंग पर कुछ बातें कही हैं, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है.

एक डॉयलॉग तक नहीं बोल पा रहे थे जॉन

विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में दैनिक भास्कर से बातचीत की है और इस दौरान उन्होंने 2007 की फ़िल्म धन धना धन गोल में काम करने की अपनी यादें ताज़ा कीं है और उन्होंने फ़िल्म के विभिन्न पहलुओं के बारे में बात की और मुख्य अभिनेता जॉन अब्राहम के अभिनय कौशल की आलोचना की है और उन्होंने दावा किया कि अभिनेता को बस कुछ डॉयलॉग बोलने में ही परेशानी हो रही थी और विवेक को समझ में नहीं आ रहा था कि उन्हें फ़िल्मों में मुख्य भूमिका निभाने के लिए करोड़ों में पैसे कैसे मिल जाते हैं.

जॉन फुटबॉल के संग सहज नहीं हो पाए

इसके बारे में बात करते हुए जॉन ने कहा कि ‘यदि कोई अभिनेता इसलिए कम डॉयलॉग मांगता है, क्योंकि वह पांच वाक्य लय में नहीं बोल सकता तो उसे करोड़ों रुपये क्यों दिए जा रहे हैं’. चूंकि फिल्म फुटबॉल की थीम पर आधारित थी, इसलिए अभिनेताओं को खेल सीखना और उससे सहज होना सिखाया गया. विवेक ने बताया कि अरशद वारसी और राज जुत्शी ने कड़ी मेहनत की और इसमें अच्छे हो गए. हालांकि, जॉन इस खेल से सहज नहीं थे, जिससे उनके लिए अतिरिक्त समस्याएं पैदा हुईं.

जॉन का क्लोज-अप और फुटवर्क अलग शूट किया

विवेक ने कहा कि ‘मामले को सुलझाने के लिए, उन्होंने उनके क्लोज-अप और फुटवर्क को अलग-अलग शूट किया. वहीं, फिल्म की मुख्य नायिका बिपाशा बसु और जॉन का ब्रेकअप लगभग एक ही समय में हुआ, जिससे सेट पर एक अलग तरह का माहौल चल रहा था. मेरे लिए इसे संभालना बहुत मुश्किल हो गया’.

200 में आई थी फिल्म धन धना धन गोल

धन धना धन गोल यूटीवी पिक्चर्स के लिए विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित एक स्पोर्ट्स ड्रामा थी. इसमें जॉन अब्राहम, बिपाशा बसु, अरशद वारसी और बोमन ईरानी जैसे कलाकारों ने काम किया था. यह 23 नवंबर, 2007 को रिलीज़ हुई थी और रिलीज़ होने पर इसे नकारात्मक समीक्षा मिली थी. हालांकि, यह फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर मध्यम रूप से सफल रही थी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.