अक्षय कुमार के साथ टूर पर गईं दिशा और मौनी की चल रही है अलग ही मस्ती, चढ़ा बोल्डनेस का खुमार

Disha Patani and Mouni Roy : हाल ही में इंटरनेट पर दिशा पाटनी और मौनी रॉय की तस्वीरें वायरल हुई, जिसने रातों-रात सनसनी मचा दी.

Published date india.com Published: March 14, 2023 12:46 PM IST
अक्षय कुमार के साथ टूर पर गईं दिशा और मौनी की चल रही है अलग ही मस्ती, चढ़ा बोल्डनेस का खुमार

Disha Patani and Mouni Roy : बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों वर्ल्ड टूर पर हैं, और अलग-अलग देश में कई अन्य फिल्मों सितारों के साथ लाइफ परफॉरमेंस दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर अक्षय के ‘द एंटरटेनर्स टूर’ का वीडियो वायरल होता रहता है. ‘खिलाड़ी’ के साथ इस टूर पर अपारशक्ति खुराना, एक्ट्रेस दिशा पाटनी, मौनी रॉय, नोरा फतेही, सोनम बाजवा और स्टेबिन बेन अपनी दमदार परफॉर्मेंस से फैंस के एंटरटेन कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर नोरा, दिशा और अन्य कलाकारों के साथ अक्षय के डांस की वीडियो सामने आती रहती हैं. इस बीच खाली समय में ये स्टार्स एक-दूसरे के साथ मस्ती करते भी नजर आते हैं.

दिशा और मौनी ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

हाल ही में इंटरनेट पर दिशा पाटनी और मौनी रॉय की तस्वीरें वायरल हुई, जिसने रातों-रात सनसनी मचा दी. वीडियो में मौनी और दिशा ने अपनी टोंड फिगर से फैंस को दिल जीत लिया. वहीं सोनम बाजवा ने भी अपनी मदमस्त अदाओं से इंटरनेट का पारा बढा दिया. दिशा और मौनी ने हाल ही में बालकनी और स्विमिंग पूल के साथ बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं. एक्ट्रेसेस ने मैचिंग ड्रेस के साथ फोटो के लिए बोल्ड पोज दिए. एक तस्वीर में दिशा बिकनी में नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी फोटो में उन्हें मैरून फुल-आर्म्ड क्रॉप-टॉप में देखा गया.

View this post on Instagram

A post shared by mon (@imouniroy)

दिशा के साथ मौनी ने दिया पोज

वहीं, दिशा के साथ पोज दे रहीं मौनी ने भी क्रॉप्ड टैंक टॉप और खाकी कॉटन जॉगर्स कैरी किया. साथ में सेल्फी खिंचवाते समय भी दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे थे. मौनी रॉय ने इन तस्वीरों के अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है. उनके पोस्ट पर दिशा ने भी कमेंट कर अपना रिएक्शन दिया. जबकि फैंस ने दोनों की तारीफों के पुल बांधे. उनका एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें दिशा पाटनी, मौनी रॉय और सोनम एक रेस्त्रां में नजर आए. वहां दिशा ने बिकिनी में ब्लोड कैट वॉक से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.