Disha Vakani Birthday: बी-ग्रेड फिल्मों में काम कर चुकी हैं दयाबेन, थिएटर से शुरू किया था सफर

Happy Birthday Disha Vakani: तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में दयाबेन का किरदार निभा चुकी एक्ट्रेस दिशा वकानी 17 अगस्त को अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने जा रही हैं.

Published date india.com Published: August 17, 2023 7:39 AM IST
Disha Vakani Birthday: बी-ग्रेड फिल्मों में काम कर चुकी हैं दयाबेन, थिएटर से शुरू किया था सफर

नई दिल्ली: टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Tarak Mehta Ka ooltah Chashmah) पिछले 14 सालों से लोगों को खूब एंटरटेन कर रहा है. इस शो के सभी कलाकारों ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है पर दया बेन (Dayaben) को लेकर लोगों के मन में काफी प्यार देखने को मिलता है. पॉपुलर सिटकॉम ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दयाबेन का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुईं दिशा वकानी का 17 अगस्त को 44वां बर्थडे है. दिशा वकानी ने गुजराती थिएटर और हिंदी फिल्मों में छोटे-मोटे किरदारों से एक्टिंग की शुरुआत की थी, लेकिन उन्हें करियर में बड़ा ब्रेक दयाबेन के रोल से मिला. दयाबेन के किरदार ने दिशा वकानी को घर-घर इस कदर मशहूर कर दिया कि आज भी लोग उनकी कमी महसूस करते हैं. ऐसे में आज एक्ट्रेस के जन्मदिन पर जानें उनके बारे में खास बातें.

गुजरात से ताल्लुक रखती हैं दिशा वकानी

दिशा वकानी मूल रूप से गुजरात से ताल्लुक रखती हैं. इनका जन्म 17 अगस्त 1978 को अहमदाबाद में एक गुजराती जैन फैमिली में हुआ, उन्होंने गुजरात कॉलेज से ड्रेमेटिक में ग्रेजुएशन किया है। बता दें कि दिशा ने अपने करियर की शुरुआत गुजराती थिएटर में बतौर स्टेज एक्ट्रेस की. इसके बाद इन्होंने टीवी सीरियल्स में काम किया. दिशा वकानी ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से पहले ‘शुभ मंगल सावधान’, ‘खिचड़ी’, ‘इंस्टेंट खिचड़ी’, ‘हीरो भक्ति ही शक्ति है’ और ‘आहट’ जैसे टीवी शो में अहम रोल निभा चुकी हैं. इसके अलावा वह वर्ष 2014 में ‘सीआईडी’ में भी नजर आईं.

बी ग्रेड फिल्मों में काम किया

दिशा ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में रोल पाने से पहले इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए काफी स्ट्रगल किया. शुरुआती दिनों में उन्होंने बी-ग्रेड फिल्म में भी काम किया है. 1997 में आई फिल्म ‘कमसिन: द अनटच्ड’ में दिशा बोल्ड सीन भी दिया था. इसका निर्देशन अमित सूर्यवंशी ने किया था. 1997 में आई फिल्म ‘कमसिन: द अनटच्ड’ में दिशा ने बोल्ड सीन भी दिया था. इसका निर्देशन अमित सूर्यवंशी ने किया था. फिल्म में दिशा ने एक कॉलेज गर्ल का किरदार निभाया था. यह दिशा की डेब्यू फिल्म भी थी. इसके बाद दिशा को कई फिल्मों में छोटे-मोटे किरदार में देखा गया. वह बॉलीवुड फिल्म – देवदास (2002) और जोधा अकबर (2008) में भी सपोर्टिंग रोल में नजर आ चुकी हैं. दिशा पर्दे पर दया के किरदार में जितनी बातूनी और चुगलबाज दिखती रही हैं, असल जिंदगी में वे उतनी ही चुप रहने वाली हैं.

इन फिल्मों में कर चुकी हैं काम

दिशा वकानी बड़े पर्दे पर भी अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं। वह शाहरुख खान की फिल्म ‘देवदास’ में नजर आईं थीं. इसके अलावा दिशा ‘जोधा अकबर’, ‘मंगल पांडे द राइजिंग’, ‘लव स्टोरी 2050’ जैसी फिल्मों में भी सपोर्टिंग रोल में नजर आ चुकी हैं. मगर फिल्मों में इन्हें खास पहचान नहीं मिली. शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ दिशा के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ.

तारक मेहता शो से मिली लोकप्रियता

दिशा 2008 से ही ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में काम कर रही थीं. उन्होंने सितंबर 2017 में मैटरनिटी लीव ली थी लेकिन शो को छोड़े हुए उन्हें पूरे 5 साल हो गए हैं. दिशा इस दौरान प्रत्येक एपिसोड के लिए 1.5 लाख चार्ज करती थीं. इस शो ने दिशा की किस्मत बदल दी. लोग उन्हें दिशा की जगह दयाबेन के नाम से ही जानते हैं. दिशा वकानी के एक्टिंग करियर में तारक मेहता का उल्टा चश्मा मील का पत्थर साबित हुआ. दिशा ने 2015 में मुंबई बेस्ड चार्टर्ड अकाउंटेंट मयूर पांड्या से शादी कर ली. शादी के बाद से ही दिशा लाइमलाइट से दूर हैं. वह हाल ही में दूसरे बच्चे की मां बनी हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.