तारक मेहता का उल्टा चश्मा: दिशा वकानी की नहीं होगी 'तारक मेहता' में वापसी, जल्द आएगी नई दयाबेन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Disha Vakani: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अगर आप पुरानी दया भाभी का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए बुरी खबर है, क्योंकि उन्होंने शो को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है.

Published date india.com Published: June 9, 2022 8:14 AM IST
Disha Vakani not returning to TMKOC
Disha Vakani Will Not Return in Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Hunts Begin For New Dayaben

Disha Vakani Never Coming Back On Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी की दुनिया का पॉप्युलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) पिछले कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है. ऐसे में अब फैंस के लिए एक अच्छी और बुरी खबर दोनों है. अच्छी खबर है कि फैंस को दयाभाभी के दर्शन होंगे, लेकिन वो पुरानी वाली दिशा वकानी नहीं बल्कि नई दया भाभी होगी. बता दें कि ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि दिशा वकानी एक बार फिर दयाबेन के अवतार में नजर आएंगी. लेकिन, दिशा के फैंस के लिए बुरी खबर है, तारक मेहता का प्रोड्यूसर असित मोदी ने बताया है कि शो में दयाबेन कोई नई एक्ट्रेस निभाने जा रही हैं.

हाल ही में एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने बताया कि शो में दयाबेन का किरदार दिशा नहीं बल्कि कोई नई एक्ट्रेस निभाने वाली है. असित ने बताया, ‘दयाबेन का कैरेक्टर शो में लौटने के लिए पूरी तरह से तैयार है, लेकिन दिशा वकानी इसे नहीं निभाएंगी. दिशा के रिप्लेसमेंट के लिए ऑडिशन चल रहे हैं और जल्द ही इसके लिए नई एक्ट्रेस का चुनाव कर लिया जाएगा.’

असित मोदी से जब पूछा गया कि दिशा ने 5 साल पहले शो छोड़ दिया था. ऐसे में उनका रिप्लेसमेंट ढूंढने में इतना वक्त क्यों लगा? इस पर असित ने कहा, ‘दिशा को रिप्लेस करने में हमें इतना समय इसलिए लगा, क्योंकि शादी के बाद भी दिशा ने हमारे साथ कुछ समय तक काम किया. इसके बाद उन्होंने अपने बच्चे की परवरिश के लिए ब्रेक लिया, उन्होंने कभी भी शो नहीं छोड़ा था.’


वहीं दूसरी तरफ’तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के नए प्रोमो में दयाबेन के पैर दिखाई जाते हैं और पीछे से भाई सुंदर की आवाज आती है- बहना जरूर आएगी, फिर दूसरे सीन में जेठालाल फोन पर सुंदर से बात करते हुए नजर आते हैं. जहां दयाबेन के भाई सुंदर बताते हैं कि वह खुद बहन को लेकर आएंगे. इस पर जेठा पूछते हैं कि वह मजाक तो नहीं कर रहे हैं? जिसके जवाब में सुंदर कहते हैं कि वह सच बोल रहे हैं. ‘परसो बहना मुंबई आएगी मतलब पक्का आएगी, यह सुंदर को आपका वादा है.’ सुंदर की यह बात सुनकर जेठालाल बहुत खुश हो जाते हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.