दिव्या अग्रवाल की सगाई पर एक्स बॉयफ्रेंड वरुण सूद ने किया रिएक्ट, कहा 'मैं तो दोनों को..'

Varun Sood On Divya Agarwal Engagement: दिव्या अग्रवाल की इंगेजमेंट के बाद एक्ट्रेस के एक्स बॉयफ्रेंड का रिएक्शन सामने आया है.

Published date india.com Updated: December 23, 2022 11:13 AM IST
दिव्या अग्रवाल की सगाई पर एक्स बॉयफ्रेंड वरुण सूद ने किया रिएक्ट, कहा 'मैं तो दोनों को..'

Varun Sood On Divya Agarwal Engagement: दिव्या अग्रवाल ने अपने बॉयफ्रेंड अपूर्व पडगांवकर (Apurva Padgaonkar) के साथ सगाई रचा ली है और जब से उन्होंने सगाई की है तब से लगातार उनकी फोटोज और वीडियो वायरल हो रही है और इसके साथ ही दिव्या के एक्स वरूण सूद की भी चर्चा हर जगह पर हो रही है. दिव्या अग्रवाल ने हाल में 5 दिसंबर को बिजनेसमैव अपूर्व पडगांवकर के साथ सगाई की थी. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की थी. दिव्या ने साथ में अपनी इंगेजमेंट की तस्वीरें भी इंस्टा पर पोस्ट की. अब दिव्या की सगाई पर उनके एक्स बॉयफ्रेंड वरुण सूद का रिएक्शन सामने आया है.

मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं- वरुण

वरुण एक्स गर्लफ्रेंड दिव्या की सगाई को लेकर काफी दिनों तक चुप थे, लेकिन ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में एक्टर ने कहा, ‘मैं इस जोड़े को बधाई देना चाहता हूं. मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं.’ वरुण ने कहा, सोशल मीडिया पर उनके किसी भी पोस्ट में दिव्या की सगाई या उनके ब्रेकअप की ओर इशारा नहीं किया गया था. वरुण ने कहा, ‘मैंने हाल ही में जो गाना पोस्ट किया है, उसे मेरे एक बहुत अच्छे दोस्त ने गाया है. यह किसी या किसी पर इशारा नहीं किया गया था घटना किसी के भी जीवन में हो रही है. मेरी कोई भी पोस्ट या ट्वीट किसी से संबंधित नहीं है’.

9 महीने पहले हुआ था ब्रेकअप

बताते चलें कि हाल ही में वरुण सूद और दिव्या करीब चार सालों तक डेट किया था और दोनों ने साथ में एक घर तक ले रखा था और फैंस को उम्मीद थी कि ये कपल ज्लद ही शादी तक पहुंचेगा, लेकिन अचानक ही दोनों ने अपने रिश्ते को खत्न कर दिया. बता दें कि अपूर्व पडगांवकर को डेट करने से पहले दिव्या वरुण सूद के साथ रिश्ते में थीं. हालांकि उनका ये रिश्ता टूट चुका है. दोनों को अलग हुए 9 महीने बीत चुके हैं. वहीं अब दिव्या की सगाई हो चुकी हैं. अब अपनी एक्स की सगाई पर वरुण ने अपना रिएक्शन दिया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.