दिव्या अग्रवाल ने ब्रेकअप के बाद इस बिजनेसमैन संग की सगाई, तस्वीरें वायरल

Divya Agarwal Engagement: 'बिग बॉस ओटीटी' की विनर दिव्या अग्रवाल ने बिजनेसमैन अपूर्व पडगांवकर के साथ अपनी सगाई कर ली है.

Published date india.com Updated: December 6, 2022 8:19 AM IST
दिव्या अग्रवाल ने ब्रेकअप के बाद इस बिजनेसमैन संग की सगाई, तस्वीरें वायरल

Divya Agarwal Engagement: ‘बिग बॉस ओटीटी’ की विनर दिव्या अग्रवाल एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं. प्रियांक शर्मा, वरुण सूद को डेट करने के बाद अपने जन्मदिन पर एक्ट्रेस ने अपूर्व पडगांवकर से सगाई कर ली है. जन्मदिन के दिन सगाई करने के बाद दिव्या ने मंगेतर के सामने पैपराजी के सामने अपनी अंगूठी दिखाते हुए सगाई की जानकारी दी है. अपने 30वें बर्थडे के मौके पर वह अपने बॉयफ्रेंड अपूर्व पडगांवकर के साथ नजर आईं. 9 महीने पहले ही उनका वरुण सूद के साथ ब्रेकअप हुआ था.

दिव्या अग्रवाल ने 5 दिसंबर 2022 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपूर्व पडगांवकर के साथ अपने रिश्ते पर मुहर लगाई है. एक्ट्रेस को बर्थडे पर अपूर्व से एक सुंदर प्रपोजल मिला और उन्होंने अपूर्व से सगाई कर ली. सामने आईं तस्वीरों में दिव्या अग्रवाल ने रिंग फ्लॉन्ट करते हुए अपूर्व के साथ कई रोमांटिक फोटोज शेयर की हैं. पर्पल कलर की ड्रेस में दिव्या बहुत खूबसूरत लग रही हैं. वहीं, ब्लैक आउटफिट में अपूर्व भी डैपर लग रहे हैं.

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए दिव्या ने कैप्शन में लिखा है, “क्या मैं कभी मुस्कुराना बंद कर दूंगी? शायद ऩही. जीवन में और अधिक चमक आ गई और मुझे इस जर्नी को शेयर करने के लिए सही व्यक्ति मिल गया है. उनकी #BaiCo. हमेशा के लिए वादा. इस इंपोर्टेंट दिन से, मैं कभी अकेला नहीं चलूंगी.” दिव्या के इस पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस रिएक्शन दे रहे हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.