By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Divya Agarwal Marry Fiance Apurva Padgaonkar Look At The Wedding Announcement Video
Divya Agarwal मंगेतर अपूर्वा पडगांवकर की बनेंगी 'बाइको', Video के जरिए दिखाया वेडिंग कार्ड
Divya Agarwal Apurva Padgaonkar Wedding: बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 की विनर रहीं टीवी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल बहुत ही जल्द शादी करने वाली हैं.
Divya Agarwal Apurva Padgaonkar Wedding: बिग बॉस ओटीटी 1 की विनर और टीवी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) आए दिन अपने बोल्ड लुक की वजह से चर्चा में रहती हैं और अब उनके फैंस के लिए बेहद कमाल की खबर आ रही है. दरअसल दिव्या अग्रवाल जिन्होंने पिछले साल अपने प्यार अपूर्वा पडगांवकर (Apurva Padgaonkar) संग सगाई की थी वो अब जल्द ही शादी कर ने वाली हैं. दरअसल दिव्या ने अपने मंगेतर अपूर्वा (Divya Agarwal Apurva Padgaonkar wedding) से शादी की घोषणा कर दी है और सोशल मीडिया पर उन्होंने एख बेहद प्यारा सा वीडियो शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी दी है, जिसने फैंस को बेहद खुश कर दिया है.
अब दिव्या अग्रवाल बनेंगी दुल्हन
दिव्या अग्रवाल और अपूर्वा पडगांवकर जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं और वीडियो के जरिए ये खुशखबरी दोनों ने साझा कि है. हालांकि इसमें किसी तरह की तारीख का कोई जिक्र नी है ना है ये बताया गया है कि ये शादी कहां पर होगा. ऐसे में माना जा रहा है कि इस साल में नहीं लेकिन ये कपल शायद 2024 में शादी करेगा औऱ वो साल के शुरुआत में.
बिजनेसमैन अपूर्वा पडगांवकर संग करेंगी शादी
‘बिग बॉस ओटीटी’ की विनर दिव्या अग्रवाल ने अपनी शादी का ऐलान कर दिया औऱ अब वो अपने बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड अपूर्वा पडगांवकर (Apurva Padgaonkar) के साथ शादी करने का मन बना लिया है और अब इसका वेडिंग इनविटेशन भी सामने आ गया है. इस वेडिंग इनविटेशन में दिव्या और अपूर्व पडगांवकर की शादी का एनिमेशन है जो बेहद प्यारा लग रहा है. दिव्या ने अपने शादी वाले वीडियो में लिखा है ‘लव,लाफ्टर और अ टच ऑफ सेलिब्रिटी मैजकि. हमारे साथ शामिल हो दिव्या और अपूर्वा की शादी में जहां सपने होते हैं सच, इस कमाल की जोड़ी के साथ. सितारों से सजी यह जोड़ी खुशी और एक कभी ना भूलने वाली यादों की रात का वादा हम करते हैं. सेव डेट ‘
View this post on InstagramA post shared by Luxury Wedding Invites | Save the Date | Digital Portraits 🧿 (@art.moulika)
शादी करने की जताई थी अच्छा
दिव्या ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में दिव्या अग्रवाल ने अपने बॉयफ्रेंड अपूर्व पडगांवकर के संग शादी की इच्छा जाहिर की थी और उन्होंने 5 दिसंबर, 2022 को एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था कि ‘क्या मैं कभी मुस्कुराना बंद करूंगी? शायद नहीं. जीवन अब और अधिक चमकदार हो गया है और मुझे इस सफर को साझा करने के लिए एख बेहद और सही व्यक्ति मिल गया है’. इसके साथ ही आपको बता दें कि 2022 में दिव्या अग्रवाल ने अपनी शादी के बारे में बात की थी और बताया था कि वह 2023 में शादी के बंधन में बंध जाएंगी.
वरुण के साथ टूटा था रिश्ता
बता दें दिव्या पहले वरुण संग रिश्ते में थी और दोनों की जोड़ी फैंस को बेहद पंसद आत थी. बता दें दिव्या औऱ वरुण का प्यार एक शो ऐस ऑफ स्पेस और स्प्लिट्सविला के दौरान शुरू हुआ था लेकिन फिर दोनों अलग हो गए और सोशल मीडिया पर जब दोनों के अलगाव की बात पता चली थी तो लोगों ने दिव्या को गोल्ड डिगर तक कह दिया था.
Also Read:
-
'गोल्ड डिगर हैं दिव्या अग्रवाल', अपने पति के साथ नहीं रहतीं, इंफ्लुएंसर के कमेंट पर मचा बवाल! एक्ट्रेस की टीम ने लगाई लताड़
-
Divya Agarwal और अर्पूव का नहीं हो रहा है तलाक, कहा 'वो मेरे बगल में खर्राटे ले रहा है'
-
वरुण सूद की बहन ने दिव्या अग्रवाल से मांगे 'खानदानी गहने', एक्ट्रेस ने कहा 'न कभी पहना..'
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें