दिव्यांका त्रिपाठी ने समंदर किनारे पति विवेक संग किया रोमांस, बाथरोब में शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya: दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपने पति विवेक दहिया के साथ अपनी शादी की 6वीं सालगिरह मना रही हैं और उन्होंने कुछ कमाल की तस्वीरें शेयर की हैं.

Published: July 13, 2022, 3:50 PM IST

Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya Pictures: दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) पति विवेक दहिया (Vivek Dahiya) के साथ अपनी शादी की 6वीं सालगिरह मना रही हैं और इस कपल ने जमकर मस्ती की है और दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रही है. दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दह‍िया मालदीव में वेकेशन मना रहे हैं. मालदीव के खूबसूरत नजारों के बीच उन्होंने अपना छठा वेड‍िंग एन‍िवर्सरी भी डबल फन के साथ सेल‍िब्रेट किया. सेलिब्रेशन की फोटोज के साथ ही कपल ने समंदर किनारे अपने बेहतरीन रिजॉट से बाथरोब में फोटोज शेयर की हैं.  सोशल मीडिया पर आए दिन दोनों अपने वेकेशन की तस्वीरों को लगातार शेयर कर रहे हैं, जो फैंस को खुब भा रहा है.

दिव्यांका ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था और फैंस को मालदीव के लिए उड़ान भरने की की जानकारी दी थी, ऐसे में वहां से उन्होंने कई सार तस्वीरें शेयर की हैं. दिव्यांका ने फैंस के साथ जो झलकियां शेयर की हैं, उसमें उन्हें समुद्र किनारे पति विवेक के साथ देखा जा सकता है. फोटो शेयर करते हुए दिव्यांका ने कैप्शन में लिखा- ‘मैं केवल धन्यवाद दे सकती हूं कि हमने एक-दूसरे को 6 साल पहले मौका दिया. हमने अपनी किस्मत पर भरोसा किया.’

दिव्यांका और विवेक गुरुवार को मालदीव पहुंचे थे. इसके बाद से ही उन्होंने अपने सफर के हर पल को कैमरे में कैद कर उन्हें फैंस के साथ शेयर किया है. 8 जुलाई को कपल ने बीच साइड पर अपना वेड‍िंग एन‍िवर्सरी मनाया. दिव्यांका अक्सर ही पति विवेक दहिया के साथ खूबसूरत और रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.


दिव्यांका और विवेक ने 8 जुलाई 2016 को शादी रचाई थी. उनकी मुलाकात ये है मोहब्बतें सीर‍ियल के सेट पर हुई थी. इस शो में दिव्यांका ने इश‍िता अय्यर भल्ला और विवेक ने अभ‍िषेक सिंह का किरदार निभाया था. शो में भले ही दोनों की पेयर‍िंग नहीं थी, पर ऑफ-स्क्रीन उनके बीच नजदीक‍ियां बढ़ती गई. आख‍िरकार उन्होंने शादी कर अपने रिश्ते पर आध‍िकार‍िक मुहर लगा दी.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.