Divyanka Tripathi भयानक एक्सीडेंट का हुई शिकार, टूटी हाथ की हड्डियां...विवेक ने साझा की जानकारी

Divyanka Tripathi Accident: टीवी की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक दिव्यांका त्रिपाठी का एक्सीडेंट हो गया और इसकी जानकारी सोशल मीडिया से मिली है.

Published: April 19, 2024, 1:25 PM IST

Divyanka Tripathi Meets With Accident: डेल शोप ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ और ‘ये है मोहब्बतें’ जैसे मशहूर टीवी शो में नजर आने वाले मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के फैंस के लिए एक बेहद बुरी खबर आ रही है. दरअसल दिव्यांका त्रिपाठी की पीआर टीम और साथ ही उनके पति विवेक दहिया ने बीती रात यानि की 18 अप्रैल को सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के एक्सीडेंट होने की खबर उनके फैंस के संग साझा की थी. हालांकि, पीआर टीम ने बहुत अधिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन यह बताया है कि दिव्यांका अब मेडिकल केयर में हैं. तो आइए जानते हैं आखिर एक्ट्रेस को क्या हुआ.

दिव्यांका के बांह की दो हड्डियां टूटी

18 अप्रैल यानि की कल दिव्यांका का एक्सीडेंट हो गया और उनके पति विवेक ने फैंस को इसकी जानकारी दी है. लांकि पीआर टीम ने ज्यादा जानकारी नहीं दी, लेकिन उन्होंने खुलासा किया कि दिव्यांका की बांह की दो हड्डियां टूट गई हैं और अब वह डॉक्टर्स की देखभाल में हैं. वहीं इस खबर पर महुर लगाने के लिए उन्होंने एक्ट्रेस की एक एक्स रे की फोटो शेयर की है और मीडिया में आई खबरों की मानें तो एक्ट्रेस को कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

फैंस के साथ साझा किया अपडेट

वहीं दूसरी तरफ विवेक दहिया ने अपना लाइव सेशन स्थगित कर दिया और अपनी पत्नी दिव्यांका के एक्सीडेंट की खबर सुनते ही उनके पास पहुंचे. इसके साथ ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर फैंस को पत्नी के बारे में अपडेट दिया. इसमें लिखा हुआ है कि ‘हमें यह घोषणा करते हुए दुख हो रहा है कि विवेक का कल होने वाला लाइव सेशन अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है. कुछ घंटे पहले दिव्यांका का एक्सीडेंट हो गया था और अब वह मेडिकल केयर में हैं, उनके ठीक होने के बाद विवेक ये करेंगे. हम आपकी समझ और सपोर्ट के लिए आपको धन्यवाद देते हैं और दिव्यंका के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करने में हमारे साथ शामिल हों, विवेक जल्द ही आप सभी से जुड़ने के लिए एक्साइटेड हैं.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.