नहीं है OTT का सब्सक्रिप्शन? तो यहां फ्री में देखिए एक से बढ़कर एक धांसू वेब सीरीज

Free Web Series: इन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आप बिल्कुल फ्री में वेब शोज देखकर वीकेंड पर टाइम पास कर सकते हैं.

Written by: Akarsh Shukla
Published: November 13, 2022, 12:39 PM IST

Free Web Series: नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, डिज्नीप्लस हॉटस्टार जैसे कई ओटीटी प्लेटफॉर्म हैं, जहां एक से बढ़कर एक वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होती हैं. हालांकि यहां कंटेंट देखने के लिए आपको महीने और साल के लिए सब्सक्रिप्शन के पैसे देने पड़ते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी ओटीटी प्लेटफॉर्म है जो आपको बिल्कुल फ्री में वेब सीरीज देखने का मौका देते हैं. आज हम आपको ऐसे ही कुछ ओटीटी प्लेटफॉर्म या ऐप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप बिल्कुल फ्री में वेब शोज देखकर वीकेंड पर टाइम पास कर सकते हैं.

अमेजन मिनी टीवी

अमेजन प्राइम वीडियो की तरह ही ‘अमेजन मिनी टीवी’ एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां कॉमेडी, हॉरर, एक्शन, थ्रिलर कंटेंट देखने को मिलते हैं. यहां आपको बिना एक रुपया दिए सारे शोज बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध कराए जाते हैं. ‘अमेजन मिनी टीवी’ के लिए आपको अमेजन एप या वेब साइट पर जाकर इसके ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.

एमएक्स प्लेयर

पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘एमएक्स प्लेयर’ पर आपको ‘आश्रम’ जैसी दमदार सीरीज बिल्कुल फ्री में मिलती है. हालांकि आपको बीच-बीच में एड का सामना करना पड़ता है, लेकिन इसके लिए किसी सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं पड़ती. अब यह 12 भाषाओं में कंटेंट देखा जा सकता है.

तुबि

इस ऐप का नाम शायद आपने पहली बार सुना होगा, लेकिन फ्री कंटेंट स्ट्रीमिंग के लिए तुबि एक अच्छा प्लेटफॉर्म है. ये ऐप उन लोगों को अच्छा लग सकता है, जो हॉलीवुड वेब सीरीद या फिल्में देखना पसंद करते हैं. इसे गूगल प्ले स्टोर और एप्पल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है.

प्लेक्स

तुबि की तरह ही गूगल प्ले स्टोर और एप्पल प्ले स्टोर पर मौजूद प्लेक्स ऐप पर आप फिल्म, वेब सीरीज और 200 से अधिक फ्री टीवी चैनल देख सकते हैं. यहां आपको हिंदी कंटेंट भी मिलेगा.

जियोसिनेमा

इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने के लिए आपको जियो की सिम का इस्तेमाल करना होगा. जियो यूजर्स जियोसिनेमा ऐप पर बिल्कुल फ्री में फिल्म और टीवी सीरीज स्ट्रीम कर सकते हैं. यहां आपको हिंदी समेत कई भाषाओं में कंटेंट देखने को मिलेगा.

वूट

पॉपुलर स्ट्रीमिंग ऐप वूट पर भी आप सब्सक्रिप्शन के अलावा कई फ्री के कंटेंट भी स्ट्रीम कर सकते हैं. इसके अलावा यहां कलर्स और एमटीवी के कई शो ऑफर किए जाते हैं.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.