By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Dr Haathi Of Taarak Mehta Ka Ooltah Chashma Aka Kavi Kumar Azad No More
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के डॉ. हंसराज हाथी उर्फ कवि कुमार आजाद की मौत
रिपोर्ट में कहा गया है कि आजाद कुछ समय से बीमार चल रहे थे और उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था.
नई दिल्ली। लोकप्रिय टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अभिनेता कवि कुमार आजाद की मौत हो गई है. आजाद इस सीरियल में लोकप्रिय डॉ. हंसराज हाथी का किरदार अदा करते थे. सोमवार की दोपहर उनकी मौत हो गई, पिछली रात वह कोमा में चले गए थे.
कुछ समय से थे बीमार
रिपोर्ट में कहा गया है कि आजाद की तबीयत कुछ समय से खराब थी और उन्हें मीरा रोड स्थित वोकहार्ड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. उन्हें हार्ट अटैक आया था. टीवी पर काम करने के अलावा आजाद फिल्मों में भी काम करते थे. वह आमिर खान की फिल्म मेला और फंटूश में काम कर चुके थे.

डॉ. हाथी का किरदार निभाने वाले आजाद तारक मेहता का उल्टा चश्मा का अभिन्न हिस्सा था. सबसे ज्यादा एपिसोड प्रसारित होने के लिए इस सीरियल को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह दी गई है. 28 जून को टीम और क्रू ने इसके 2500 एपिसोड पूरे होने का जश्न मनाया था.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें