By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Dream Girl 2 Advance Booking Collection Ayushmann And Ananya Film Will Get Good Opening
Dream Girl 2 Advance Booking: 'पूजा' का चलेगा बॉक्स ऑफिस पर जादू, ताबड़तोड़ बिकी टिकटें
Dream Girl 2 Advance Booking: आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की अपकमिंग फिल्म ड्रीम गर्ल 2 सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.
आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 (Dream Girl 2) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पहली बार पर्दे पर फैंस को अनन्या पांडे और आयुष्मान खुराना की जोड़ी देखने को मिलेगी. इन दिनों आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे ‘ड्रीम गर्ल 2’ के प्रमोशन में बिजी हैं. रिलीज से पहले मूवी के लिए एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. इस बीच भविष्यवाणी भी हो गई है कि ‘ड्रीम गर्ल 2’ ओपनिंग डे पर कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है.
ड्रीम गर्ल 2 का चला जादू
ताजा आंकड़ों की बात करें तो आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 ने पीवीआर में 14,150, आइनॉक्स में 6300 और सिनेपॉलिस में 6100 की एडवांस बुकिंग हासिल की है. इस हिसाब ने अब तक इन तीन चैनों में ड्रीम गर्ल 2 ने 26,550 करोड़ की एडवांस बुकिंग कर ली है. कई ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि यह फिल्म रात में भी अच्छी एडवांस बुकिंग कर सकती है. फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ‘ड्रीम गर्ल 2’ का एडवांस बुकिंग स्टेटस बताया है. उन्होंने एक ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि रिलीज से पहले ही फिल्म के 26,550 टिकटों की बिक्री हो चुकी है. ये आंकड़े पीव्हीआर, आईनॉक्स और सिनेपॉलिस जैसे मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों से ली गई है.
#DreamGirl2 advance booking status for *DAY 1* at *national chains*… Till Thursday, 10.30 am.
⭐️ #PVR: 14,150
⭐️ #INOX: 6,300
⭐️ #Cinepolis: 6,100
⭐️ Total: 26,550 tickets sold— taran adarsh (@taran_adarsh) August 24, 2023
हो सकती है 9-10 करोड़ की ओपनिंग
आपको बता दें कि ड्रीम गर्ल 2 का डायरेक्शन राज शांडिल्य ने किया है. एकता कपूर और शोभा कपूर ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है. अब फिल्म की एडवांस बुकिंग भी काफी अच्छी हो रही है, जिसके बाद ये उम्मीद की जा रही है कि एकता कपूर की ये फिल्म डबल डिजिट में ओपनिंग करेगी. ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने एडवांस बुकिंग से कितनी कमाई की है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ड्रीम गर्ल 2 पहले दिन 9 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है. हालांकि पूरा आंकड़ा कल ही सामने आएगा. वीकेंड पर ये कलेक्शन बढ़ने की उम्मीद की जा रही है. जिसके बाद जल्द ही ये 50 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है.
आयुष्मान के लिए जरूरी है हिट
इससे पहले आयुष्मान की फिल्में- चंडीगढ़ करे आशिकी (2021), अनेक (2022), डॉक्टर G (2022), एन एक्शन हीरो (2022) बॉक्स-ऑफिस पर फ्लॉप रही थीं। आयुष्मान खुराना की 2019 में रिलीज हुई फिल्म बाला बॉक्स-ऑफिस पर हिट साबित हुई। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 171.49 करोड़ का कलेक्शन किया था.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें