Dream Girl 2 Box Office Collection Day 1: चला 'पूजा' का जादू, 'ड्रीम गर्ल 2' ने की बंपर कमाई

Dream Girl 2 Box Office Collection Day 1: 'गदर 2' की तूफानी रफ्तार के आगे ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने रिलीज के पहले दिन अच्छा कलेक्शन किया है.

Published date india.com Published: August 26, 2023 10:33 AM IST
Ananya Panday has this to say on age gap with Dream Girl 2 co-star Ayushmann Khurrana
Ananya Panday on age gap with Ayushmann Khurrana. (Image Credits: Instagram)

आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ड्रीम गर्ल 2(Dream Girl 2) सिनेमाघरों में 25 अगस्त को रिलीज हो चुकी है. फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्य ने किया है. आयुष्मान खुराना की इस फिल्म का लोगों में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. ड्रीम गर्ल फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस मिक्स्ड रिव्यू मिला है. इस फिल्म में आयुष्मान पूजा बने हुए नजर आए हैं. पूजा के अपने इस किरदार से आयुष्मान ने थिएटर्स में सभी को जमकर हंसाया है. इसके साथ ही ओपनिंग डे के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर ‘ड्रीम गर्ल 2’ को जबरदस्त शुरुआत मिली है, जिससे ये कहा जा सकता है कि इस कॉमेडी फिल्म ने पहले दिन फैंस पर अपनी छाप छोड़ी है. आइए जानते हैं कि इस मूवी ने रिलीज के पहले दिन कितने करोड़ की कमाई की है.

पसंद आई ड्रीम गर्ल

साल 2019 में आई फिल्म ड्रीम गर्ल ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी. अब आयुष्मान खुराना एक बार फिर पूजा बनकर अपने आशिकों का दिल धड़काने आ चुके हैं. फिल्म में इस बार पूजा सिर्फ फोन पर बात नहीं कर रही बल्कि लोगों से मिल भी रही और इतना ही नहीं एक से शादी भी कर लेती है. फिल्म में आयुष्मान खुराना के काम को एक बार फिर सराहा गया है और उनके अपोजिट इस बार अनन्या पांडे को लिया गया है जिनके साथ उनकी जोड़ी कमाल लग रही है.

9 करोड़ हुई कमाई

Sacnilk के अनुसार, फिल्म ड्रीम गर्ल 2 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 9.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ट्रेड एनालिस्ट ने पहले दिन की कमाई 8 से 12 करोड़ के बीच प्रेडिक्ट की थी और फिल्म 9 करोड़ कमाकर उम्मीद पर खरीद उतरी है. खास बात यह है कि ड्रीम गर्ल 2 का मुकाबला सनी देओल की फिल्म गदर 2 और अक्षय कुमार की ओएमजी 2 से है. आपको बता दें कि आयुष्मान खुराना एक बार फिर पूजा बनकर ड्रीम गर्ल 2 में दिल का टेलीफोन बजाने आ गए हैं.

क्या है कहानी और स्टार कास्ट

मथुरा का एक छोटे शहर का लड़का, करम, अपने पिता का कर्ज चुकाने के लिए हर दिन संघर्ष कर रहा है, जिसने लगभग सभी से पैसे उधार लिए हैं. दूसरी ओर, वह परी से बेहद प्यार करता है, जिसके पिता ने उससे शादी करने के लिए शर्तें रखी हैं. अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए, करम पूजा बनकर सामने आता है. ड्रीम गर्ल 2 का डायरेक्शन राज शांडिल्य ने किया है. एकता कपूर और शोभा कपूर ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है. फिल्म में लीड रोल में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे हैं. इसके अलावा फिल्म में परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी, सीमा पाहवा, विजय राज, मनजोत सिंह, अभिषेक बनर्जी, रंजन राज, मनोज जोशी और अन्नू कपूर भी सहायक भूमिकाओं में हैं. फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में एक बार फिर से आयुष्मान खुराना पूजा के रोल में नजर आने वाले हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.