By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Dream Girl 2 Box Office Collection Day 2 Ayushmann Khurrana Film Earnings Jump Between Gadar 2 And Omg 2
Dream Girl 2 Collection : तीसरे दिन भी Gadar 2 और OMG 2 के सामने डटी रही 'ड्रीम गर्ल 2', कलेक्शन में जबरदस्त उछाल
Film Dream Girl 2: आयुष्मान- अनन्य स्टारर फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' रिलीज के पहले दिन से ही जबरदस्त कमाई कर रही है. वहीं, संडे को फिल्म को वीकेंड का पूरा फायदा मिला है और शानदार कलेक्शन हुई है.
बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में ‘गदर 2’ (Gadar 2) और ‘ओएमजी 2’ (OMG 2) के धमाल के बीच आयुष्मान खुराना फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2) ऑडियंस को खूब एंटरटेन कर रही है. ये फिल्म सनी देओल (Sunny Deol) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) स्टारर फिल्म की रिलीज के दो हफ्ते बाद थिएटर्स में आई और अपनी ओपनिंग डे पर शानदार कमाई की थी. ‘ड्रीम गर्ल 2′( Dream Girl 2 Collection) आयुष्मान खुराना (Ayushman Khurrana) के करियर की सबसे सुपरहिट फिल्म है, जो रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन में नया रिकॉर्ड बनाया. फिल्म रिलीज होने के बाद उसके तीसरे दिन की कलेक्शन रिपोर्ट आ गई है, साथ ही वीकेंड पर तो इस फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया है. इसके साथ फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को करोड़ों का कारोबार किया है.
‘ड्रीम गर्ल 2’ की दूसरे दिन की कमाई
आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे (Ananya Pandey) की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ ( Dream Girl 2 Movie) साल 2019 में आई सुपर-डुपर हिट फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ की सीक्वल है. वहीं, इस फिल्म में आयुष्मान खुराना ‘पूजा’ के रोल में दर्शकों के दिलों के टेलीफ़ोन बजने में सफल हो रहे हैं. इस फिल्म को भी इसके पहले पार्ट की तरह ही ऑडियंस का खूब प्यार मिल रहा है. इसी के साथ सिनेमाघरों में फिल्म को देखने के लिए खूब ऑडियंस पहुंच रही है. वहीं फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने 10.60 करोड़ की कमाई से ओपनिंग की थी. वहीं, दूसरे दिन फिल्म की कमाई 14.02 करोड़ थी. इसके साथ ‘ड्रीम गर्ल 2’ के तीसरे दिन यानी संडे की कमाई की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक वीकेंड पर फिल्म ने 16 करोड़ की शानदार कमाई की है. जिसके बाद अबतक की टोटल कलेक्शन की बात करें तो 40.71 करोड़ रुपये हो गई है.
जल्द करेगी 50 करोड़ के आकड़ा को पार
रिलीज होने के बाद फिल्म के तीनों दिन की कमाई जबरदस्त हुई है. ऐसे में आयुष्मान लंबे समय के बाद बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता एंजॉय कर रहे हैं. फिल्म अब जल्द ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार करने की ओर बढ़ रही है. डेली कलेक्शन रिपोर्ट देखने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि ‘ड्रीम गर्ल 2’ सोमवार या मंगलवार तक 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी.
Also Read:
-
ऊंट का बनाया जा रहा पासपोर्ट, वजह भी चौंकाने वाली- जानिये 'Camel Passport' की क्यों पड़ी जरूरत
-
ऊंट का बनाया जा रहा पासपोर्ट, वजह भी चौंकाने वाली- जानिये 'Camel Passport' की क्यों पड़ी जरूरत
-
इस राज्य में 10वीं के सिलेबस में की जाएगी 25% की कटौती, जानिये क्यों लिया जा रहा है यह फैसला- छात्रों पर क्या होगा असर?
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें