By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Dream Girl 2 Box Office Collection Day 4 Know How Much Ayushmann Khurrana Film Earn Till Now
Dream Girl 2 Collection Day 4: मंडे टेस्ट में फेल हुई 'पूजा', जानें कितनी हुई कुल कमाई
Dream Girl 2 Box Office Collection Day 4: आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 ने 25 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी.
सनी देओल की ‘गदर 2’ और ‘ओएमजी 2’ के साथ बड़ी टक्कर के बावजूद आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ टिकट खिड़की पर काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है. सनी देओल और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म की रिलीज के दो हफ्ते बार सिनेमाघरों में आई कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने शानदार ओपनिंग की थी और वीकेंड पर तो इस फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया. वहीं बात करें सोमवार की यानी चौथे दिन की तो मंडे टेस्ट में फिल्म बॉक्स ऑफिस आर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. जानिए इंडिया और वर्ल्डवाइड फिल्म का पूरा कलेक्शन चलिए आपको बताते हैं.
ड्रीम गर्ल 2 ने मंडे यानी चौथे दिन कमाए इतने करोड़
शुरूआती आंकड़ों की मानें तो आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल 2 ने चौथे दिन यानी सोमवार को 4.70 करोड़ का बिजनेस किया, जो कि ओपनिंग डे और वीकेंड की कमाई से बेहद कम है. सोमवार यानी 28 अगस्त, 2023 को ड्रीम गर्ल 2 की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 17.72% थी. फिल्म चार दिनों में फिलहाल 50 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाई है. फिल्म की कुल कमाई लगभग 45.41 करोड़ के आसपास हो गई है. अब देखना है कि आने याले दिनों में फिल्म का कलेक्शन कितना रहने वाला है.
सिंगल डिजिट पर पहुंची ड्रीम गर्ल 2
‘ड्रीम गर्ल’ आयुष्मान खुराना के करियर में सबसे सफल फिल्मों में से एक है. एकता कपूर के बालाजी बैनर तले बनी फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ की उनके करियर की ऐसी फिल्म है, जिसने डबल डिजिट से ओपनिंग ली. आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे स्टारर ड्रीम गर्ल 2 की सोमवार को इंडिया में कमाई में भारी गिरावट आई, लेकिन वर्ल्डवाइड फिल्म की रफ्तार बढ़ गई है. तीन दिन यानी कि वीकेंड तक टोटल 34 करोड़ का कलेक्शन करने वाली इस फिल्म ने सोमवार तक दुनियाभर में टोटल 55 करोड़ के करीब बिजनेस किया.
ड्रीम गर्ल 2 टोटल कलेक्शन
शुक्रवार – 10.69 करोड़
शानिवार – 14.02 करोड़
रविवार – 16 करोड़
सोमवार – 4.7 करोड़
टोटल कलेक्शन इंडिया- 45.41 करोड़
गदर 2 हो रहा है नुकसान
‘ड्रीम गर्ल 2’ का निर्देशन राज शांडिल्य ने किया है. इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें परेश रावल, विजय राज, राजपाल यादव, अन्नू कपूर और अभिषेक बनर्जी ने अहम भूमिका निभाई है. फिल्म में पहली बार लोगों को अनन्या-आयुष्मान की जोड़ी फिल्मी पर्दे पर देखने को मिली. वहीं, सनी देओल की गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 18वें दिन भी गदर मचाए हुए है. आपको जानकर हैरानी होगी कि गदर 2 ने अपने 18वें दिन आयुष्मान की ड्रीम गर्ल 2 के चौथे दिन से अधिक कमाई की. गदर 2 ने 18वें दिन बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 4.80 से 5 करोड़ का बिजनेस किया. इसी के साथ गदर 2 का कुल कलेक्शन 460.55 करोड़ के पास पहुंच गया है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें