By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Dream Girl 2 Box Office Collection Day 8 Ayushmann Khurrana Film Earn Till Now
Dream Girl 2 Box Office Collection: 70 करोड़ के पार पहुंची ड्रीम गर्ल, जानें कलेक्शन
Dream Girl 2 BO Collection Day 8: आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल 2 बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए.
कॉमेडी फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ इन दिनों में शानदार प्रदर्शन कर रही है. आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे स्टारर ‘ड्रीम गर्ल 2’ फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जमी बैठी सनी देओल की ‘गदर 2’ और अक्षय कुमार की ‘ओएमजी 2’ से कड़ा मुकाबला करना पड़ा है.हालांकि आयुष्मान ने पूजा बन दर्शकों के दिलों के टेलीफोन बजा दिए और इसी के साथ फिल्म का ओपनिंग वीकेंड शानदार रहा.ये फिल्म आयुष्मान के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग भी साबित हुई है. वहीं ड्रीम गर्ल 2 ने रिलीज के महज पांच दिन में ही 50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था और पहले हफ्ते में फिल्म की कमाई 67 करोड़ हो चुकी है. चलिए यहां जानते हैं ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को कितने करोड़ का कारोबार किया है.
इतनी हुई ‘ड्रीम गर्ल 2’ की कुल कमाई
ओपनिंग वीकेंड पर 40 करोड़ से ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने वाली ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने शुरुआत में ही ये साबित कर दिया था कि ये फिल्म अच्छी कमाई करेगी. पहला वीक आयुष्मान खुराना की मूवी के लिए बेहद शानदार गुजरा है. 8वें दिन की कमाई को मिलाकर गौर करें ‘ड्रीम गर्ल 2’ के कुल कलेक्शन की तरफ तो इस मूवी ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 71 करोड़ से ज्यादा की इनकम कर ली है, जोकि काबिल ए तारीफ है.
इतना हुआ है कलेक्शन
कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन 10.69 करोड़, दूसरे दिन 14.02 करोड़, तीसरे दिन 16 करोड़, चौथे दिन 5.42 करोड़, पांचवे दिन 5.87 करोड़, छठे दिन 7.5 करोड़ और सातवें दिन 7.50 करोड़ की कमाई फिल्म ने की. जिसके बाद पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन 67 करोड़ हो गया है. हालांकि फिल्म ने पहले ही अपने बजट की कमाई हासिल कर ली है.
8वें दिन इतना हुआ कारोबार
क्रिटिक्स से लेकर ऑडियंस तक हर किसी की ओर इस मूवी को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. एक सप्ताह में बॉक्स ऑफिस पर 66 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की इस फिल्म की कमाई पर अब ब्रेक लगता दिख रहा है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने रिलीज के 8वें दिन महज 4 करोड़ का कारोबार किया है. जिसके बाद ‘ड्रीम गर्ल 2’ की 8 दिनों की कुल कमाई अब 71 करोड़ रुपये हो गई है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें