By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Dream Girl 2 First Look Out Now Ayushmann Khurrana Steal The Show With Gracefull Look
Dream Girl 2 First Look: ड्रीम गर्ल 2 से आयुष्मान का पहला लुक जारी, पूजा बनकर धड़काया दिल
Dream Girl 2 First Look : बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना का फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' से फर्स्ट लुक सामने आया है
Dream Girl 2 First Look: आयुष्मान खुराना(Ayushmann Khurrana) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ड्रीम गर्ल 2(Dream Girl 2) इन दिनों जमकर चर्चा में बना हुआ है और इससे जुड़े कई सारे वीडियो अब तक सामने आ चुके हैं और अब आखिरकार फिल्म का पहला लुक पोस्टर जारी कर दिया गया है. दरअसल, आयुष्मान खुराना का पूजा वाला लुक सोशल मीडिया पर रिवील हो गया है. आयुष्मान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है. जिसमें उनका पूजा वाला अवतार नजर आ रहा है. आयुष्मान खुराना को पूजा के लुक में देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं.
सामने आया पूजा का लुक
आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ड्रीम गर्ल 2 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. फिल्म से उनका फर्स्ट लुक रिवील हो गया है. एक तरफ जहां वे लड़की के गेटअप में हैं और होंठों पे लिपस्टिक लगाते दिख रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ वे हैंडसम अवतार में दिखाई दे रहे हैं और उनके हाथों में भी लिपस्टिक है. राज शांडिल्य द्वारा डायरेक्टेड ड्रीम गर्ल 2, 2O19 में रिलीज हुई हिट फिल्म का सीक्वल है. यह फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार हैं. फिल्म में आयुष्मान पूजा का किरदार निभाते नजर आएंगे. पूजा के लुक रिवील होने के बाद फैंस भी इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.
‘ड्रीम गर्ल 2’ में अनन्या आएंगी नजर
आयुष्मान खुराना ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘ये तो सिर्फ पहली झलक है. मिरर में चीजें जितनी दिखाई देती हैं उससे कहीं ज्यादा खूबसूरत होती हैं’. आपकी जानकारी के लिए बा दें आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ साल 2019 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने लोगों को खुब हंसाया था और इसमें नुसरत नजर आई थी. वहीं फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ का भी डायरेक्शन कर रहे हैं.अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ की तरह ही क्या फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ भी लोगों का उतना ही एंटरटेन करेगी. गौरतलब है कि फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ में आयुष्मान खुराना ने पूजा नाम की लड़की का किरदार निभाकर लोगों का ध्यान खींचा था और एक बार फिर वह फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ में पूजा का रोल करने वाले हैं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें