'जब तक सब थक नहीं जाते'! Drishyam 3 में पहले से ज्यादा खतरनाक होने वाले हैं अजय देवगन, 1 मिनट 13 सेकेंड के इस वीडियो में खुद देख लो

Drishyam 3 Video: अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म 'दृश्यम' के तीसरे सीक्वेल का ऐलान होते ही सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है. 1 मिनट 13 सेकेंड के इस वीडियो को देखकर आप भी अंदाजा लगा सकते हैं, इसका तीसरा पार्ट कितना खतरनाक होने वाला है.

Published date india.com Updated: December 22, 2025 2:25 PM IST
Drishyam 3 big update in 1 min 13 second video ajay devgn 2026 holiday release
Drishyam 3 big update in 1 min 13 second video ajay devgn 2026 holiday release

Drishyam 3 Video: अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म ‘दृश्यम’ के तीसरे पार्ट को लेकर नया अपडेट सामने आया है जिसने लोगों की बेसब्री को और बढ़ा दिया है. मेकर्स इस बार फिल्म में सस्पेंस का ऐसा जाल बुनने वाले हैं जो दर्शकों को सीट से उठने नहीं देगा.

रिपोर्ट्स के अनुसार ये मेकर्स ने इसे साल 2026 के हॉलीडे पर रिलीज़ करने का फैसला किया है. जिसमें अजय देवगन विजय सलगांवकर के आइकॉनिक किरदार में नज़र आएंगे. जिन्होंने फिल्म के दो पहले पार्ट्स में सिस्टम को ऐसे नचाया था जिसे देखकर बड़े-बड़े लोग हैरान हो गए थे.

जबरदस्त सस्पेंस
इसके पार्ट 3 को देखकर कहा जा सकता है कि ये पहले को दो पार्ट्स को पीछे छोड़ देगा. इस बार वाला सीक्वेल पहले से ज्यादा डार्क. सस्पेंस से भरपूर और खतरनाक होने वाला है. इस बार ऐसे शॉकिंग ट्विस्ट होंगे जो दर्शकों को हिलाकर रख देंगे. जिसके लिए ये फिल्म मशहूर है.

Ear Piercing Astrology: ऐसी ही नहीं रणवीर-विक्की-विराट ने छिदवाए खान, काबू में रहते हैं राहु-केतु? वाकई बदलती है किस्मत? 7

कहानी में नया क्या होगा?
इस बार की कहानी में सिर्फ फैमिली की बात नहीं होगी बल्कि विजय की रणनीति, अतीत और नतीजों का खेल भी देखा जाएगा. पुलिस और सिस्टम पहले से ज्यादा चौकन्ना होगा ऐसे में विजय उनके जाल से कैसे निकलेगा ये देखने वाली बात होगी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

क्या है वीडियो में

इस वीडियो में कुछ सस्पेंस से भरे सीन दिखाए गए हैं, जिसके शुरुआत अजय देवगन की आवाज़ से होती है. वो कहते नज़र आते हैं कि दुनिया मुझे कई नाम से बुलाती है. लेकिन मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि पिछले 7 सालों में जो कुछ हुआ और जो कुछ किया. जो कुछ देखा. जो कुछ दिखाया उससे मुझे एख बात समझ में आई. इस दुनिया में हर किसी का सच अलग है. मेरा सच मेरी फैमिली है. जब तक सब थक नहीं जाते. सब हार नहीं जाते. मैं खड़ा हूं चौकीदार बनकर. पहरेदार बनकर. एक दीवार बनकर. क्योंकि अभी कहानी खत्म नहीं हुई है.

Numerology: डेडली कॉन्बिनेशन हैं इस कपल का मूलांक, नस-नस में भरा है रोमांस, रणवीर सिंह- दीपिका पादुकोण को ही देख लो 8

फिल्म की स्टारकास्ट
बाकी पहले सीक्वेल की तरह इस बार भी अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, इशिता मुख्य किरदार में नज़र आएंगे.

क्या है खास

इस बार का पार्ट पहले से ज्यादा सस्पेंस भरा होने वाला है. हॉलिडे रिलीज़ से बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका होगा. वीडियो देखकर अंदाजा लगयाा जा सकता है कि ये पार्ट बाकि पार्ट्स से ज्यादा जाल बुनने वाला होने वाला है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.