दृश्यम 2 फेम इशिता दत्ता शादी के 6 साल बाद बनने वाली हैं मां, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Ishita Dutta Pregnant: 'दृश्यम' में अजय देवगन की बेटी बनीं एक्ट्रेस इशिता दत्ता मां बनने वाली हैं.

Published date india.com Published: March 17, 2023 7:36 AM IST
दृश्यम 2 फेम इशिता दत्ता शादी के 6 साल बाद बनने वाली हैं मां, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Ishita Dutta Pregnant: अजय देवगन (Ajay Devgn) के साथ फिल्म ‘दृश्यम’ में उनकी बेटी का किरदार निभान वाले एक्ट्रेस एक्ट्रेस इशिता दत्ता (Ishita Dutta) के फैंस के लिए एक खुशखबरी है. दरअसल एक वायरल हो रहे वीडियो से सामने आया है कि एक्ट्रेस बहुत ही जल्द मां बनने वाली हैं. हैं. एक्ट्रेस एन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को एन्जॉय कर रही हैं. इशिता दत्ता की प्रेग्नेंसी की खबर एक्ट्रेस ने खुद से नहीं बल्कि सोशल मीडिया से पता चली है. दरअसल हाल ही में एक्ट्रेस जब स्पॉट हुई तो उनहा बेबी बंप नजर आया. एक्ट्रेस ने पैपराजी के सामने पोज दिया जिसके बाद पैपराजी ने उन्हें बधाई दी. एक्ट्रेस का यह वीडियो एयरपोर्ट का है, जहां वह कैमरे में कैद हो गईं

हाल ही में एक पैपराजी ने इशिता का वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है. बता दें कि इशिता की शादी को 6 साल हो चुके हैं और अब ये कपल अपनी जिंदगी की नए पड़ाव पर जानें वाला है. दरअसल हाल ही में एक्ट्रेस जब स्पॉट हुई तो उनका बेबी बंप नजर आया. एक्ट्रेस ने पैपराजी के सामने पोज दिया जिसके बाद पैपराजी ने उन्हें बधाई दी. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ”बधाई हो.” दूसरे यूजर ने लिखा, ”वाह कितनी प्यारी लग रही हैं. इसके अलावा बहुत से यूजर्स कमेंट बॉक्स में एक्ट्रेस को बधाइयां देते नजर आए.

इशिता दत्ता ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सोशल मीडिया पर किसी तरह का कोई पोस्ट नहीं किया है. लेकिन पैपराजी के कैमरे में उनका ये राज सबके सामने आ गया है. पैपराजी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं. इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं. बता दें कि इशिता बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता की बहन हैं। वहीं, उनके पति वत्सल सेठ भी एक अभिनेता हैं. वह कई टीवी शोज और फिल्मों में नजर आ चुके हैं. बता दें अजय देवगन की वजह से ही इशिता और वत्सल मिले थे और दोनों के बीच प्यार हुआ और शादी हो गई. वर्क फ्रंट की बात करें तो इशिता को आखिरी बार अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 में देखा गया था

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.