बॉलीवुड और TV इंडस्ट्री में लेखक का रोल माना जाता है बेहद अहम : दुर्वेश यादव

सुपर 30, तारे जमीं पर, 3 इडियट्स, जैसी फिल्में समाज को एक नई विचार से अवगत कराती हैं.

Published date india.com Updated: January 11, 2023 12:34 AM IST
बॉलीवुड और TV इंडस्ट्री में लेखक का रोल माना जाता है बेहद अहम : दुर्वेश यादव

Durvesh Yadav : मनोरंजन के क्षेत्र मे लेखकों द्वारा कई ऐसे ओरिजनल कंटेंट देखने मिले है जो समाज को सोचने पर मजबूर कर देता है. बॉलीवुड इंडस्ट्री मे कई लेखकों के पुस्तको से प्रेरणा लेकर फिल्में बनाई गयी है. दुर्वेश अपने अनुभव से आज के नए लेखकों को एक तरह दिशा देने का प्रयत्न कर रहे है कि जिस तरह हम देख रहे है कि किस प्रकार आज बॉलीवुड मे कंटेंट के नाम पर बस लोगो को गुमराह किया जा रहा है. लेकिन कई ऐसी फिल्मे जिन्हें आज की अश्लील फिल्मों से ज्यादा प्रसारण की जरूरत है. जिस तरह सुपर 30, तारे जमीं पर, 3 इडियट्स, जैसी फिल्में समाज को एक नई विचार से अवगत कराती हैं. वही हमें ये देखने को मिलता है कि जिस फिल्म का कोई आधार ही नही होता, जो भारतीय संस्कृति से विपरित होती हैं, उन फिल्मो को ज्यादा प्रसारित किया जाता है और समाजिक ठेस पहुचाया जाया जाता है.

ऐसे में जो लेखक इस क्षेत्र मे अपनी रुचि रखते हैं और अपने विचारों को बड़े पर्दे तक ले जाना चाहते हैं, तो उन्हें अपनी काबिलियत उच्च स्तर तक ले जाने की जरूरत है और उनके पास अपने लेखनी को दुनिया के सामने रखने का एक मौका है. बॉलीवुड टीवी इंडस्ट्री मे एक लेखक की भूमिका को बड़ा अहम माना जाता है, क्योंकि उनकी लिखी कहानी से दर्शकों की भावनाएं जुड़ जाती हैं और एक लेखक के लिए उनके पाठकों या दर्शको से केवल सरहाना की उम्मीद रहती है, समाज मे एक लेखक ही बिना किसी लालच के लोगों के बीच अपने विचारों को रखता है जिससे समाज मे बदलाव लाया जा सके.

युवा लेखक और सीरियल एंटरप्रेन्योर “दुर्वेश यादव” जिन्होंने अपने कौशल के बदौलत कई ऐसी उपलब्धियां हासिल किया है जो समाज मे युवाओं के अंदर सकारात्मक ऊर्जा लाने का काम करती है. लेखक दुर्वेश यादव अपने लिखने की काबिलियत को हमेशा से ही प्राथमिकता देते आ रहे है, दुर्वेश का मानना है कि लेखन एक ऐसी कला है जिसके माध्यम से एक लेखक अपने विचारों को एक पुस्तक का रूप देकर लोगों के समक्ष रखता है जिसका उद्देश्य केवल समाज को एक नई दिशा दिलाने का काम करती है. वो कहते है कि लेखक अपने रुचि के अनुसार अलग-अलग क्षेत्र मे अपने लेखनी से योगदान देते है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.