एकता कपूर ने शेयर की Throwback फोटो- स्मृति ईरानी बोलीं- पतले हुआ करते थे कुछ लोग

एकता कपूर ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ एक पुरानी फोटो शेयर की है.

Published date india.com Updated: April 15, 2020 8:38 AM IST
एकता कपूर ने शेयर की Throwback फोटो- स्मृति ईरानी बोलीं- पतले हुआ करते थे कुछ लोग
Ekta Kapoor and Smriti Irani (Photo Courtesy: Instagram/ @ektaravikapoor)

Ekta kapoor shares throwback photo with smiriti Irani during lockdown- लॉकडाउन के इस मुश्किल दौर में सभी सेलेब्स आइसोलेट हो गए हैं. अपना खाली वक्त वे सोशल मीडिया पर एक्टिव होकर बिता रहे हैं. इस दौरान वे पुरानी यादों को ताजा करते हुए अपनी थ्रो बैक तस्वीरें शेयर कर रहे हैं. इसी बीच एकता कपूर ने भी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ एक पुरानी फोटो शेयर की है. इस तस्वीर में उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है. एकता ने ये फोटो स्मृति ईरानी को भी टैग की.इस फोटो को देखकर स्मृति ईरानी को भी अपने पहले के दिन याद आ गए और उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा- पतले हुआ करते थे कुछ लोग.

बता दें, स्मृति ईरानी ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ सीरियल में मुख्य किरदार निभाया था. ये उस वक्त इतना हिट था कि लोग अपने काम-धाम छोड़कर इसे देखने बैठ जाते थे. इस शो का टाइटल सॉन्ग ‘क्योंकि सास भी…उस वक्त लोगों की जुबान पर था.

View this post on Instagram

Three of us ! Wat e throwback #tarunkatyal @smritiiraniofficial n moi! #thenandnow

A post shared by Erk❤️rek (@ektarkapoor) on

बता दें, स्मृति ईरानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उन्हें इस बात की भी परवाह नहीं रहती कि लोग उनके पोस्ट पर कैसे रिएक्ट करेंगे. स्मृति के इंस्टाग्राम पर 7 लाख फॉलोवर्स हैं. बीते दिनों केंद्रीय मंत्री ने अपनी कुछ पुरानी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया था. बस फिर क्या था कुछ लोग तारीफ करने लगे और कुछ लोग ट्रोल. इस दौरान पोस्ट को लेकर स्मृति ने जो लिखा वो काफी मजाकिया है और उन्होंने खुद का मजाक बनाया था.

View this post on Instagram

#flashbackfriday …. the journey from 🥕 to 🎃 कैरेट से कद्दू की कहानी 😂

A post shared by Smriti Irani (@smritiiraniofficial) on

केंद्रीय मंत्री ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया. तस्वीर काफी पुरानी है. यह तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट है. तस्वीर में स्मृति ने एक शर्ट और पैंट पहन रखा है और कैमरे को देखकर मुस्कुरा रही हैं. खुद का मजाक उड़ाते हुए उन्होंने लिखा- सफर की शुरुआत. कैरेट (गाजर) से कद्दू की कहानी.

View this post on Instagram

यादें… कुछ नई ,कुछ पुरानी #tbt ❤️

A post shared by Smriti Irani (@smritiiraniofficial) on

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

एकता कपूर ने कमेंट किया- मुझे यह लड़की याद है. एक अन्य कमेंट में यूजर ने कहा कि स्मृति ईरानी अक्सर इंस्टाग्राम पर फेक तस्वीरें शेयर करती हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.