मुंबई: अभिनेत्री एली अबराम ने हाल में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह बालों को लहराते हुए कैटवॉक करती नजर आईं. एली ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को साझा किया, जिसमें वह ऑलिव ग्रीन शॉर्ट स्कर्ट और एक सिल्वर क्रॉप टॉप में नजर आईं. वीडियो में एली को अपने बंधे हुए बालों को बेहद ही स्टाइलिश अंदाज में खोलते हुए कैटवॉक करते हुए देखा गया.
अपने इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “जब फोन बजता है और दूसरी तरफ से आवाज आती है कि मैं राहुल बोल रहा हूं..तब मैं : .. हैशटैगएलीअबराम हैशटैगयोर्सट्रुली हैशटैगलवस्टोरी.” इससे पहले एली ने डांस करते हुए एक वीडियो को साझा किया था, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “इस तरह से मैं नकारात्मकता को दूर रखती हूं.”
View this post on InstagramWhen the phone rings and It says Rahul 👀 Me: #elliavrram #yourstruly #lovestory
A post shared by Elisabet Elli AvrRam (@elliavrram) on
एली सोशल मीडिया पर निंरतर वीडियो वगैरह साझा कर अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स का मनोरंजन करती रहती हैं. एली आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्मकार मोहित सूरी की मल्टीस्टारर फिल्म ‘मलंग’ में नजर आई थीं और खबरों के मुताबिक, आने वाले समय में वह ‘रूह अफ्जा’ में नजर आएंगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.