By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Emraan Hashmi Upcoming Films Full List Emraan Hashmi Bagged These Big Films In This Year Will The Image Of The Serial Kisser Be Erased
इमरान हाशमी पर लगे हैं करोड़ों रुपये, इस साल इन बड़ी फिल्मों में आएंगे नज़र, मिट जाएगी सीरियल किसर की इमेज?
Emraan Hashmi Upcoming Films: फिल्म 'फुटपाथ' से अपना फ़िल्मी सफर शुरू करने वाले एक्टर इमरान हाशमी एक बार फिर सुर्खियों में हैं.
नई दिल्ली: विक्रम भट्ट की फिल्म ‘फुटपाथ’ से अपना फ़िल्मी सफर शुरू करने वाले एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) एक बार फिर सुर्खियों में हैं और इस बार वजह उनकी जल्द ही रिलीज होने वाली 2 बड़ी फिल्में- ‘मुंबई सागा’ और ‘चेहरे’ हैं. इसके अलावा यह भी खबर आ रही है कि वह ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) में सलमान खान (Salman Khan) के साथ काम कर सकते हैं. उनके पास एक और प्रोजेक्ट ‘एज्रा’ भी है, जो कि अलौकिक शक्तियों पर आधारित थ्रिलर फिल्म है. अनुमान के मुताबिक अभिनेता पर 200-250 करोड़ रुपये लगे हुए हैं. इमरान खुद भी विभिन्न शैलियों की इन फिल्मों को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं जानने के लिए उत्साहित हैं. वह कहते हैं, “यह साल बहुत ही दिलचस्प है. मुंबई सागा, चेहरे और हॉरर फिल्म एज्रा जैसी फिल्मों का एक बढ़िया मिश्रण इस साल रिलीज होने जा रहा है. मैं उनकी रिलीज और दर्शकों द्वारा उनका आनंद लेने का इंतजार कर रहा हूं. मुंबई सागा के 20 दिन बाद ही चेहरे आ रही है.”
यह फिल्म इस लिहाज से भी अहम है कि वे इमरान हाशमी की सीरियल किसर की छवि से हटकर उन्हें नई छवि बनाने में भी मददगार साबित होंगी. वैसे इमरान के पास श्याम मदीराजू की अपकमिंग क्राइम ड्रामा ‘हरामी’ भी है. चेहरे में वह सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगे. वहीं उनके सह-कलाकारों में रूमी जाफरी भी शामिल हैं. साथ ही स्टार कास्ट में रिया चक्रवर्ती की मौजूदगी ने भी फिल्म को लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है. यह फिल्म 9 अप्रैल को रिलीज होने वाली है.
वहीं मुंबई सागा, संजय गुप्ता की नई गैंगस्टर आधारित फिल्म है. इसमें जॉन अब्राहम भी हैं. यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने की उम्मीद है. टाइगर 3 में मुख्य भूमिकाओं में सलमान खान और कैटरीना कैफ हैं लेकिन खबरों के मुताबिक इसमें इमरान हाशमी विलेन का अहम रोल निभा सकते हैं.
Also Read:
-
Haq Teaser: 'मैं सिर्फ मुस्लिम नहीं, हिंदुस्तान की मुसलमान हूं', अपने हक की लड़ाई लड़ने चली यामी गौतम, इमराम हाशमी बोले- तुम नेक बीवी नहीं
-
इन बॉलीवुड हीरो के हमशक्ल हॉलीवुड में दिखे, ऋतिक ही नहीं जितेंद्र व देवानंद तक सबको देखो
-
Ground Zero: OTT पर होने वाला है धमाका! संसद हमले के मास्टरमाइंड की साजिश इमरान हाशमी करेंगे नाकाम
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें