Emraan Hashmi Will Foil The Conspiracy Of The Mastermind Of The Parliament Attack Ground Zero Release On Ott
Ground Zero: OTT पर होने वाला है धमाका! संसद हमले के मास्टरमाइंड की साजिश इमरान हाशमी करेंगे नाकाम
Ground Zero: 'ग्राउंड ज़ीरो’ में इमरान हाशमी, सई तम्हणकर, जोया हुसैन और मुकेश तिवारी जैसे दमदार कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज़ हो रही है.
Emraan Hashmi will foil the conspiracy of the mastermind of the Parliament attack Ground Zero release on ott
ग्राउंड ज़ीरो एक हिंदी एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन तेजस प्रभा विजय देवस्कर ने किया है और इसे रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म बीएसएफ अधिकारी नरेंद्र नाथ धर दुबे की कहानी पर आधारित है, जिन्होंने 2003 में आतंकवादी मास्टरमाइंड राणा ताहिर नदीम को मार गिराने वाले ऑपरेशन का नेतृत्व किया था.
ग्राउंड ज़ीरो’ में इमरान हाशमी, सई तम्हणकर, जोया हुसैन और मुकेश तिवारी जैसे दमदार कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. आज से भारत समेत दुनिया के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में प्राइम मेंबर्स इस देशभक्ति से भरपूर एक्शन-ड्रामा को देख सकते हैं.
प्राइम वीडियो, जो भारत का सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन है, ने आज ग्राउंड जीरो के एक्सक्लूसिव ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्रीमियर का ऐलान किया है. इस फिल्म का निर्देशन तेजस प्रभा विजय देवस्कर ने किया है और इसे रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. इमरान हाशमी, साईं तम्हणकर, ज़ोया हुसैन और मुकेश तिवारी जैसे दमदार कलाकारों से सजी ये देशभक्ति से भरपूर एक्शन-ड्रामा फिल्म दर्शकों को सीट से चिपकाए रखने का वादा करती है. ग्राउंड जीरो अब प्राइम वीडियो पर दुनिया के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में एक्सक्लूसिवली स्ट्रीम हो रही है.
असल घटनाओं से प्रेरित ग्राउंड जीरो की कहानी कश्मीर के तनाव भरे माहौल में बसाई गई है. फिल्म में बीएसएफ अफसर नरेंद्र नाथ धर दुबे और उनकी टीम की दो साल तक चली जबरदस्त पड़ताल को दिखाया गया है, जिसमें 2001 के संसद हमले के पीछे छिपे मास्टरमाइंड को पकड़ने की कोशिश की गई. ये फिल्म हमारे सुरक्षाबलों की बहादुरी, हिम्मत और चालाकी को सलाम करती है.
ये फिल्म आतंकवाद के खिलाफ चल रहे ऑपरेशनों की असली और पेचीदा हकीकत को दिखाती है. मिशन कितना जोखिम भरा था, ये भी साफ नजर आता है. साथ ही उन जवानों की देशभक्ति और कुर्बानी को भी पूरे सम्मान के साथ पेश किया गया है, जिनकी वजह से देश ने एक बड़ी जीत दर्ज की थी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.