गदर 2 ने खत्म की शाहरुख और सनी की दोस्ती, तारा सिंह बोले- वक्त सबकुछ ठीक कर देता है

Shahrukh Khan And Sunny Deol Enmity over: शाहरुख खान ने आस्क एसआरके सेशन रखा था जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें गदर 2 बहुत पसंद आई है.

Published date india.com Updated: August 30, 2023 5:00 PM IST
गदर 2 ने खत्म की शाहरुख और सनी की दोस्ती, तारा सिंह बोले- वक्त सबकुछ ठीक कर देता है

सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म गदर 2 के सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं. फिल्म रिलीज होने के तीसरे सप्ताह में भी अपना बज बनाई हुई है. इस फिल्म ने अपनी कमाई से बड़ी-बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़कर एक नया रिकॉर्ड बनाई है. और जल्द ही 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है. गदर 2 का क्रेज इतना है कि जहां बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और सनी देओल कि बातचीत बंद थी. वहीं, इस फिल्म ने उनके बीच सुलह करवा दिया और किंग खान इस फिल्म को देखने से खुद को रोक नहीं पाए. हाल ही में किंग खान ने आस्क एसआरके सेशन रखा था जिसमें उन्होंने कई सारे सवालों का जवाब दिया है. इसी सेशन में उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने गदर 2 देख लिया?. इस पर शाहरुख ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा था कि उन्हें गदर 2 बहुत पसंद आई है. वहीं, दूसरी तरफ शाहरुख खान का फिल्म गदर 2 देखने के बाद सनी देओल का रिएक्शन सामने आया है.

सनी देओल का रिएक्शन

हाल ही में सनी देओल ने टाइम्स नाउ से खास बातचीत में बताया कि शाहरुख खान ने फिल्म देखने से पहले उन्हें फोन किया था और शुभकामनाएं दी थीं. सनी देओल ने कहा, ‘ शाहरुख ने मुझसे कहा कि मैं बहुत खुश हूं और तुम इसके हकदार हो. शाहरुख के साथ उनकी पत्नी गौरी ने भी बात की.’ सनी देओल ने बताया कि हम कई बार फोन पर बात कर चुके हैं. कई चीजों को लेकर हम अपने विचार शेयर करते हैं. वहीं सनी देओल ने शाहरुख खान के साथ हुए विवाद पर कहा कि समय सबकुछ ठीक कर देता है और ऐसा ही होना चाहिए.

दोनों एक्टर के बीच ऐसी थी लड़ाई

बता दें, कहा जाता है कि शाहरुख खान और सनी देओल के रिश्ते में अनबन यश चोपड़ा की 1993 की फिल्म डर के सेट पर शुरु हुई थी. जहां सनी की फिल्म निर्माता के साथ-साथ शाहरुख खान से भी अनबन हो गई थी. दरअसल, आप की अदालत के एक पुराने एपिसोड में, सनी देओल ने फिल्म के बाद शाहरुख के साथ बातचीत न करने के बारे में बात की थी. इतना ही नहीं उन्होंने स्पष्ट किया था कि वह और शाहरुख कभी एक-दूसरे से नहीं टकराए क्योंकि वह ज्यादा मेलजोल नहीं रखते हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.