Esha Deol और Bharat Takhtani ने शादी के 12 साल बाद लिया तलाक! जानिए क्या है पूरा मामला

ईशा देओल और भरत तख्तानी 29, जून 2012 को शादी के बंधन में बंधे थे, हालांकि उनके अलग होने की वजह भी अभी सामने नहीं आई है.

Published date india.com Updated: February 6, 2024 6:15 PM IST
Esha Deol और Bharat Takhtani ने शादी के 12 साल बाद लिया तलाक! जानिए क्या है पूरा मामला

Esha Deol and Bharat Takhtani Divorce : बॉलीवुड में अब एक और तलाक की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है. सामने आ रही रिपोर्ट के मुताबिक धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल (Esha Deol) ने अपने पति भरत तख्तानी (Bharat Takhtani) से तलाक ले लिया है. कथित तौर पर उन्होंने इसकी पुष्टि भी की है. ईशा और भरत 29, जून 2012 को शादी के बंधन में बंधे थे, हालांकि उनके अलग होने की वजह भी अभी सामने नहीं आई है. इस खबर ने बॉलीवुड गलियारों में हलचल मचा दी है, सोशल मीडिया पर भी हर कोई ईशा और भरत के तलाक की चर्चा कर रहा है. दिल्लीटाइम्स के अनुसार, दोनों ने एक बयान जारी किया. इसमें लिखा था, ‘हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है. हमारे लाइफ के इस चेंज के बावजूद हम अपने दोनों बच्चों के इंट्रेस्ट और वेलफेयर पर पूरा ध्यान देंगे. हमें खुशी होगी कि आप सभी हमारी प्राइवेसी का सम्मान करेंगे.

इससे पहले रेडिट पर एक पोस्ट इस दावे के साथ वायरल हुआ था कि ईशा और भरत शायद अलग हो गए हैं. ये पोस्ट इस फैक्ट पर आधारित था कि ईशा और भरत अक्सर पब्लिक प्लेस पर अलग-अलग ही दिखाई देते थे. काफी समय से दोनों ने एक साथ कोई फोटो शेयर नहीं की थी. ईशा और भरत ने 2012 में शादी की. उन्होंने 2017 में पहली बार माता-पिता बनने का फैसला किया और उनकी लाइफ में बड़ी बेटी राध्या आईं. कपल 2019 में वे फिर से अपने दूसरे बच्चे मिराया का पैरेंट बना. देओल परिवार से भी ईशा और भरत के तलाक को लेकर कई रिएक्शन शेयर नहीं किया गया है. ईशा और भरत दोस्त थे और जल्द ही एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए. पेशे से बिजनेसमैन भरत तख्तानी को धर्मेंद्र और हेमा मालिनी का दमाद कहा जाता था.

तलाक की खबरों से कुछ दिन पहले हमा मालिनी ने अपना जन्मदिन मनाया, जिसमें उनके दामाद भरत तख्तानी नहीं पहुंचे थे. उनके बर्थडे पार्टी में सिर्फ ईशा देओल और उनके बच्चे ही दिखाई दिए थे. ईशा देओल ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है, जिसमें से ‘धूम’ उनकी सबसे बड़ी हिट फिल्म थी. उन्होंने ‘हाईजैक’, ‘वन टू थ्री’, ‘मनी है तो हनी है’, ‘कुछ तो है’ और ‘युवा’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है. शादी के बाद से ईशा देओल किसी भी फिल्म में नजर नहीं आईं, अब उनके वापसी की उम्मीद भी बहुत कम की जाती है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.