By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Esha Deol Birthday Esha Deol Slaps Shahid Kapoors Actress Amrita Rao On Film Set
Birthday: Esha Deol ने Shahid Kapoor की इस एक्ट्रेस को जड़ दिया था जोरदार थप्पड़, सबके सामने हो गई हाथापाई
Esha Deol Birthday: बर्थडे के मौके पर हम आपको ईशा से जुड़ा एक किस्सा बताने जा रहे (Esha Deol Unknown Facts) हैं.
Esha Deol Birthday: जाने-माने अभिनेता धर्मेंद्र और ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल (Esha Deol) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. साल 2002 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘कोई मेरे दिल से पूछे’ से अपना बॉलीवुड सफर शुरू करने वाली ईशा देओल का आज जन्मदिन (Esha Deol Birthday) है. 2 नवंबर 1981 को मुंबई में जन्मी ईशा ने कई बेहतरीन हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल फ़िल्में भी की हुई हैं. ईशा का हुस्न और बेबाक अंदाज़ हमेशा से लाइमलाइट में रहा है. आज बर्थडे के मौके पर हम आपको ईशा से जुड़ा एक किस्सा बताने जा रहे (Esha Deol Unknown Facts) हैं.

आम तौर पर फिल्मी हसीनाओं के बीच कोल्ड वॉर (Esha Deol Slapped Amrita Rao) देखने को मिल जाता है मगर दो एक्ट्रेस के बीच हाथापाई होने की खबर कम आती है. फिल्म ‘प्यारे मोहन’ के सेट पर लोगों को ये सीन तब देखने को मिला, जब ईशा देओल ने अमृता राव को पूरे क्रू मेंबर्स के सामने ज़ोरदार थप्पड़ जड़ दिया था.
जी हां, यह मामला साल 2006 का है. फिल्म ‘प्यारे मोहन’ की शूटिंग के दौरान ईशा देओल और अमृता राव के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. दोनों अपने आपे से बाहर चली गईं. इसके बाद दोनों के बीच आग इतनी बढ़ गई कि बात हाथापाई तक पहुंच गई. ईशा देओल ने इस मामले को लेकर एक इंटरव्यू में बयान भी दिया था. उन्होंने कैमरे के सामने इस बात को स्वीकार किया कि उन्होंने एक दिन गुस्से में अमृता राव को थप्पड़ मार दिया था.

ईशा ने बताया ‘एक दिन शूटिंग के बाद अमृता ने डायरेक्टर इंद्र कुमार और कैमरामैन के सामने ही मुझे भला-बुरा कहना शुरू कर दिया. इस बात से मुझे इतना गुस्सा आया कि मैंने आव देखा न ताव, अमृता को एक ज़ोरदार चांटा रसीद दिया.’ उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें इस बात का बिलकुल भी पछतावा नही हुआ, क्योंकि अमृता का व्यवहार माफ़ करने लायक नहीं था.
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले पर बाद में अमृता ने एक भी शब्द नहीं कहा था. बताया जाता है कि अमृता को थोड़े वक़्त बाद अपनी गलती का एहसास हुआ था और उन्होंने ईशा से माफ़ी मांगी थी और ईशा ने उन्हें माफ़ भी कर दिया था.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें