By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Esha Deol Father Dharmendra Was Orthdox Did Not Want Her To Do Films Wanted To Marry Her In Age Of 18 Read Story
Esha Deol ने पिता Dharmendra को बताया रूढ़िवादी, पुरानी सोच के चलते करा रहे थे कम उम्र में एक्ट्रेस की शादी
Esha Deol: ईशा देओल लंबे वक्त से फिल्मी पर्दे से दूर हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने पिता धर्मेंद्र के बारे मे खुलाया किया कि वो उनकी शादी 18 साल की उम्र में करा देना चाहते थे.
Esha Deol: धर्मेंद्र के परिवार की गिनती फिल्म इंडस्ट्री के नामी परिवार में होती है. एक्टर के सभी बच्चों ने इंडस्ट्री में एक्टिंग का जलवा दिखाया है. कहा जाता है कि स्टार किड्स के लिए फिल्मों की लाइन में आना आसान होता है. पर ईशा देओल के लिए चीजें इतनी आसान नहीं थीं. कहने को तो उनके माता-पिता इंडस्ट्री का बड़ा नाम रहे लेकिन जब उनकी बेटी ने एक्टर बनने की इच्छा जताई तो वे इस फैसले खुश नहीं हुए. यहां तक की बात शादी तक पहुंच गई.
फिल्मों में काम करने के खिलाफ थे धर्मेंद्र
ईशा देओल ने 22 साल पहले बोनी कपूर की फिल्म ‘कोई मेरे दिल से पूछे’ से एक्टिंग डेब्यू किया था. फिल्म में आने के लिए ईशा को सनी और बॉबी देओल के मुकाबले संघर्ष करना पड़ा था. मीडिया के साथ बातचीच में एक्ट्रेस ने बताया कैसे उनके पापा नहीं चाहते थे कि वो फिल्मों मे काम करें. एक्ट्रेस ने कहा, ‘मेरे पिता पूरी तरह से रूढ़िवादी हैं’. हालांकि उनके पिता को समझने में वक्त लगा और आखिर में वो बात मान गए.
बेकाबू पिता ने चलाई गोलियां…घर में खून ही खून….बिखरी लाशें…इस एक्टर के घर में उस दिन हुआ क्या था?
18 साल की उम्र में कराना चाहते थे शादी
ईशा ने ये भी बताया कि धर्मेंद्र उनकी शादी 18 साल की उम्र में ही कराना चाहते थे. एक्ट्रेस ने आगे इंटरव्यू में कहा, ‘वह चाहते थे कि मैं 18 साल की उम्र में शादी कर लूं और घर बसा लूं क्योंकि यही उनकी कंडीशनिंग थी, वह वहीं से आते हैं. उनके परिवार की महिलाओं को इसी तरह पाला जाता है लेकिन मेरे घर में मेरी परवरिश बहुत अलग हुई थी.’ जबकि ईशा अपनी मां की तरह अभिनय के फील्ड में नाम कमाना चाहती थीं
जया-अमिताभ की शादी में नहीं बुलाए जाने से तिलमिला गई थीं रेखा, बोलीं- वो एक शादीशुदा मर्द…
मां को देख हुई थीं प्रभावित
ईशा ने आगे ये भी बताया कि ये उनकी मां ही थीं जिनके करियर को देखकर वो इतनी प्रभावित हुईं. हालांकि हेमा मालिनी को अपने माता-पिता का साथ मिला था. ईशा को अपने पिता को मनाने में थोड़ा समय लगा उनके लिए तब ये आसान नहीं था. लेकिन आज एक अलग कहानी है.
Also Read:
-
यादों में हमेशा रहेंगे ये नाम! हीमैन धर्मेंद्र से लेकर जुबीन गर्ग तक... 2025 में देश ने खोईं ये महान हस्तियां
-
जब धर्मेंद्र से मिलने पहुंची मुमताज तो कहा 'वह वेंटिलेटर पर हैं, आप क्या देखेंगे उनको?' अंतिम संस्कार से क्यों बनाई दूरी
-
Hema Malini Kundli: 77 की उम्र में 37 की! कुंडली के इस योग ने बनाया 'ड्रीम गर्ल' को खूबसूरत, ऐसे ही नहीं फिदा हुए थे धर्मेंद्र
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें