By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Esha Deol Reveals She Wore Salwar Kurta For Koffee With Karan Since Dad Dharmendra Would Be Watching
Isha deol: पिता धर्मेंद्र के वजह से कॉफी विद करण में ईशा ने पहना था सलवार कुर्ता, याद किया पुराना किस्सा
Esha Deol Recalls Wearing Salwar Kurta On Koffee With Karan ईशा देओल ने कॉफी विद करण में जाने के लिए सलवार-कुर्ता पहना था और इसका जवाब अब उन्होंने दिया है.
Esha Deol Recalls Wearing Salwar Kurta On Koffee With Karan: बॉलीवुड के ब्यूटीफुल एक्ट्रेस ईशा देओल ने धूम, नो एंट्री, काल जैसे कई सुपर हिट फिल्में की हैं. साथ ही एक्ट्रेस ने इस साल अपने पति भरत तख्तानी से अलग होने की पुष्टि भी की है. साल 2012 में एक्ट्रेस ने भरत से शादी की थी. कपल की दो बेटियां हैं जिनका नाम राध्या और मिराया है. पति से अलग होकर ईशा मां होने की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहीं हैं. हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में ईशा ने अपने पिता और अपने बिच के एक खूबसूरत रिश्ते का जिक्र किया. उन्होंने अपने और पिता धर्मेंद के बिच एक मजबूत रिश्ते का जिक्र किया.
कॉफी विद करण में पहुंची थी ईशा
एक्ट्रेस ईशा देओल ने हाल ही में हुए इंटरव्यू में अपने पुराने दिनों को याद करते हुए ‘कॉफी विद करण’ के सीजन को याद किया. उन्होंने कहा कि ‘मुझे याद है कि यह एक मजेदार, और सहज इंटरव्यू था और मुझे जो सबसे बड़ी बात याद है, वह यह है कि मैंने सलवार-कुर्ता पहना था. मैंने सोचा, ‘शायद पिताजी इसे देखें, मुझे अच्छे कपड़े पहनने चाहिए. इसलिए मैंने रॉकी (सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर रॉकी एस) से मेरे लिए सलवार-कुर्ता बनवाया. आपको बता दें कि एक्ट्रेस कॉफी विद करण के पहले सीजन साल 2005 में शाहिद कपूर के साथ आई थी.
धर्मेंद को नहीं पसंद बेटी का बॉलीवुड में जाना
ई-टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में, ईशा ने एक चौंकाने वाली बात बताई और उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी बॉलीवुड में शामिल हो.’ ईशा ने आगे बताया कि ‘यह उनके रूढ़िवादी पंजाबी पुरुष होने की वजह से है, वे अपने परिवारों में महिलाओं के प्रति बहुत सुरक्षात्मक माने जाते हैं. मैं एक ऐसे घर में पली-बढ़ी हूं जहां बहुत सारी महिला शक्ति थी – मेरी दादी, चाची, चचेरी बहन और मां. इसी माहौल में मैं बड़ी हुई, समय अपना रास्ता खुद बनाता है, और आखिरकार सब कुछ ठीक हो जाता है. इसलिए, यह 18 साल की उम्र में, मैंने काम करना शुरू किया और आर्थिक रूप से स्वतंत्र हुई.’
Also Read:
-
शर्मिला टैगोर ने इस जानलेवा बीमारी से जीती जिंदगी की जंग, सोहा अली खान बोलीं- बहुत टेंशन वाले माहौल में रहे हम
-
'कुत्ते, कमीने, जूते..' जब काजोल ने अजय देवगन को सबके सामने निकाली थीं गालियां, सामने बैठे फिल्मेकर ने कहा था बस अब...
-
'कुत्ते, कमीने, जूते..' जब काजोल ने अजय देवगन को सबके सामने निकाली थीं गालियां, सामने बैठे फिल्मेकर ने कहा था बस अब...
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें