ईशा देओल के एक्स हसबैंड भरत तख्तानी को मिला दोबारा मिला प्यार, 1 साल बाद 'मिस्ट्री गर्ल' सगं तस्वीरें वायरल

Esha Deol's Ex-Husband Bharat New Affair: धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी एक्ट्रेस ईशा देओल का तलाक हो चुका है और उनके एक्स पति भरत तख्तानी की जिंदगी में खास शख्स की एंट्री हो चुकी है

Written by: Shilpi Singh Edited by: Shilpi Singh
Updated: August 30, 2025, 10:25 AM IST

Esha Deol’s Ex-Husband Bharat New Affair: धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने 2012 में अपने प्रेमी भरत तख्तानी से शादी की थी और 2017 में उनकी बड़ी बेटी का जन्म हुआ और 2019 में छोटी बेटी के आगमन के साथ उनका परिवार पूरा हुआ. हालांकि 2024 में जब कपल ने अलग होने की बात कही तो हर कोई हैरान रह गया. इस जोड़े ने अपने अलग होने की घोषणा की और खुलासा किया किया कि वो अपने बच्चों के लिए हमेसा साथ में जुड़े रहेंगे. वहीं अब इस खबर के एक सा बाद ऐसा लगता है कि ईशा से तलाक के बाद भरत को फिर से प्यार मिल गया है, क्योंकि उन्होंने हाल ही में एक लड़की संग एक खास फोटो शेयर की है.

परिवार में आपका स्वागत है

भरत तख्तानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मेघना लखानी के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है. तस्वीर में भरत मेघना को गले लगाते नज़र आ रहे है, उन्होंने जहां एक तरफ भरत ने पूरी तरह से काले रंग का ड्रेस पहना है, वहीं मेघना सफ़ेद टू-पीस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. कैप्शन में भरत ने लिखा, “परिवार में आपका स्वागत है” और उन्हें टैग करते हुए ‘इट्स ऑफिशियल’ हैशटैग का इस्तेमाल किया है. मेघना ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मैड्रिड, स्पेन से भरत तख्तानी के साथ एक तस्वीर शेयर की, जिसके कैप्शन में लिखा था ‘यात्रा यहीं से शुरू होती है.’

साथ मिलकर करेंगे बेटियों की परवरिश

अपने अलग होने के बारे में एक बयान में, ईशा देओल और भरत तख्तानी ने खुलासा किया है कि उनका फैसला सौहार्दपूर्ण था और उन्होंने यह भी बताया कि वे अलग हो रहे हैं, लेकिन वे सह-पालन-पोषण में शामिल रहेंगे. क्योंकि यह उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. ईशा और भरत ने 12 साल के वैवाहिक जीवन के बाद अलग होने की घोषणा की थी. हालांकि उनके अलग होने का असल कारण क्या है इसके बारे में किसी को पता नहीं है. हालांकि कुछ समय पहले मीडिया में खबरें आई थी कि भरत का दिल किसी और पर आय गया था और इसी वजह से ये रिश्ता टूट गया. वहीं अब भरत का ये रिश्ता दिखाता है कि इस खबर में सच्चाई तो होगी.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.