बिग बॉस कंटेस्टेंट लोकेश कुमारी की ये हॉट तस्वीरें हुई वायरल

लोकेश अपने खास बोलने के अंदाज से जानी जाती हैं

Published date india.com Updated: January 3, 2017 1:07 PM IST
Ex-Bigg Boss contestant Lokesh Kumari hot pictures goes viral | बिग बॉस कंटेस्टेंट लोकेश कुमारी की ये हॉट तस्वीरें हुई वायरल

बिग बॉस सीजन 10 में आये दिन कुछ नया ट्विस्ट होता रहता है। शो में इस बार सेलिब्रेटी कंटेस्टेंट के साथ ही आम आदमी को भी मौका मिला है। लेकिन धीरे-धीरे बिग बॉस का घर जंग का मैदान बनता जा रहा है। अपनी उटपटांग हरकतों के कारण अभी हाल ही में प्रियंका जग्गा को घर से बाहर कर दिया गया था। लेकिन अभी हाल ही में बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुकी लोकेश कुमारी की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है। लोकेश नए साल के अवसर पर बिग बॉस के घर पर सलमान खान, रवि किशन और विंदु दारा सिंह के साथ नजर आई थी।

बता दें कि लोकेश अपने खास बोलने के अंदाज से जानी जाती हैं उन्होंने बिग बॉस के घर में लोगों को काफी एंटरटेन किया था। यहाँ तक कि खुद सलमान ने भी उनकी तारीफें की थी।

बिग बॉस के घर पिछले हफ्ते ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में आई लोकेश कुमारी का नया अवतार देखने लायक था। बिग बॉस के घर में साधारण सी दिखने वाली लोकेश ने अपनी कुछ तस्वीरें नए साल के मौके पर इन्स्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसे देखकर आप चौक जाएंगे। ये भी पढ़ें: बिग बॉस: ओम स्वामी पर नाराज हुए सलमान कहा चाटा मार दूंगा

अभी हाल ही में उन्होंने फोटोशूट कराया है जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। शो में आई लोकेश ने मनु और मनवीर की काफी तारीफें की। बता दें कि बिग बॉस के घर में रहने के दौरान लोकेश का मनु और मनवीर काफी अच्छी बोन्डिंग थी। तीनों काफी अच्छे दोस्त बन गये थे।

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.