
Neha Singh
Nothing to say... more to understand ... और पढ़ें
लगता है बॉलीवुड में पैच अप का सीजन चल रहा है। आज कल हर कोई पुराने गिले शिकवे भुला कर एक नए रिश्ते की शुरुवात करने की कोशिश में जूटा है। हाल ही में शाहरुख़ खान और आमिर खान अपने पुराने गिले शिकवे भुलाकर एक साथ पहुंचे आपकी अदालत के २१वि सालगिरह पर, उसके पहले शाहरुख़ खान और सलमान खान ने जिस तरह इफ्तार पार्टी में एक दुसरे को गले लगा कर दोस्ती की नई शुरुवात की थी वो भी काबिले तारीफ है। इसके अलावा एक्स लवर्स दीपिका पदुकोन और रणबीर कपूर ने फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ में एक साथ काम करके साबित कर दिया की पुराने प्रेमी अच्छे दोस्त भी बन सकते है।
बॉलीवुड पैच अप लिस्ट में अब जिसका नाम शामिल हुआ है वो है बेगम करीना कपूर खान और हृतिक रोशन का। यह बात सभी जानते हैं की एक समय पर करीना कपूर खान और हृतिक रोशन के बीच कैसा रिश्ता था। ख़बरों के मुताबिक हृतिक उस वक़्त शादी शुदा थे लेकिन फिर भी वो करीना के लिए अपनी फीलिंग्स रोक नहीं पाए। करीना भी हृतिक के प्यार में पूरी तरह से गिर चुकी थी, लेकिन जब बात आई घरवाली और बाहारवाली में से किसी एक को चुनने की तो हृतिक ने करीना के बजाए सुजैन का हाथ थमा। अब जबकि हृतिक का सुजैन के साथ तलाक़ हो चुका है तो वो फिर से करीना की लाईफ में आ गए हैं।
ख़बरों के मुताबिक हृतिक रोशन और करीना कपूर एक साथ एक फिल्म में काम कर रहें है। इस फिल्म की शूटिंग १५ जनवरी से दिल्ली में शुरू होगी। फिल्म के कुछ सीन को क़ुतुब मिनार और लाल किला पर शूट किया जायेगा। हृतिक और करीना की फिल्म को अब तक सीक्रेट रखा गया था। इस बात की किसी को खबर नहीं थी की एक्स लवर्स हृतिक और करीना एक साथ एक फिल्म में काम कर रहे हैं। फिल्म के नाम क्या है, इसे कौन बना रहा है, और फिल्म की कहानी क्या है यह सब अब तक सीक्रेट ही रखा गया है। सुनने में आया है की हृतिक नहीं चाहते थे की उनके और सुजैन का तलाक़ होने के पहले करीना और उनकी फिल्म की खबर बाहार आए।
महीनो पहले भी खबर आई थी की करण जोहर की फिल्म ‘शुद्धि’ के लिए हृतिक और करीना को साईन किया गया था लेकिन बाद में हृतिक ने फिल्म करने से मना कर दिया। अब जबकि हृतिक सिंगल हैं तो मौके का पूरा फायदा उठा रहे है और इस बार करीना के साथ काम करने का मौका उन्होंने हाथ से फिसलने नहीं दिया। चलिए एक लवर्स को सालों बाद एक फिल्म में देखना दिलचस्प होगा।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.