Exclusive! ‘रॉय’ मोशन पोस्टर: रणबीर कपूर ने कॉपी किया धूम 3 के आमिर खान को

अब जो फिल्म ‘कॉपी कैट’ की लिस्ट में शामिल हुई है उसका नाम है ‘रॉय’. जी हाँ रणबीर कपूर की मच मच और सुपर मच अवेटेड फिल्म रॉय की ही बात हो रही है. इस फिल्म का मोशन पोस्टर हाल ही में रिलीज़ किया गया

Written by: Neha Singh
Updated: December 17, 2014, 4:07 PM IST

बॉलीवुड में हर साल कई बिग बजट फिल्में बनती है, कई फिल्में १०० से ३०० करोड़ की क्लब में शामिल भी होती है लेकिन क्या ये बिग स्टार कास्ट और बिग बजट फिल्मे ओरिजिनल होती हैं? इस सवाल का जवाब साफ़ साफ़ ‘ना’ है। जी हाँ बॉलीवुड फिल्ममेकर्स को तो चोरी करने में महारथ हासिल है। फिल्म की कहानी हो या फिल्म का सीन्स, गाने की धुन या फिल्म का पोस्टर, चोरी तो खुलेआम की जाती है।

अब जो फिल्म ‘कॉपी कैट’ की लिस्ट में शामिल हुई है उसका नाम है ‘रॉय’। जी हाँ रणबीर कपूर की मच मच और सुपर मच अवेटेड फिल्म रॉय की ही बात हो रही है। इस फिल्म का मोशन पोस्टर हाल ही में रिलीज़ किया गया। मोशन पोस्टर तो कुछ ख़ास दिलचस्प नहीं लगा लेकिन जो बात गौर करने वाली है वो यह मोशन पोस्टर ‘धूम 3’ के मोशन पोस्टर से कॉपी किया गया है जो खुद हॉलीवुड फिल्म ‘डार्क नाईट्स’ के पोस्टर की कॉपी है। फिल्म रॉय के इस मोशन पोस्टर में रणबीर कपूर एक ऊंची बिल्डिंग से शहर की तरफ देख रहे हैं। रणबीर का चेहरा नहीं दिख रहा क्योंकि उन्होंने कैमरे की तरफ अपनी पीठ की हुई है ।

अब देखिये धूम 3 का ये मोशन पोस्टर। जिसमे आमिर खान भी कुछ इसी तरह खड़े हैं।

वैसे आमिर खान का यह पोस्टर कोई ओरिजिनल नहीं है। उन्होंने तो खुद इसे हॉलीवुड फिल्म डार्क नाईट से कॉपी किया है।

यह सब देख कर तो यही कह सकते हैं की ‘चोर के घर ही चोरी हो गई’।

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.