सुम्बुल के पिता तौकीर की वजह से टूटी फहमान संग दोस्ती,बोले 'मैंने सुलझाने की कोशिश की'

Fahmaan khan Sumbul Touqeer Khan: फहमान खान ने हाल ही में सुंबुल खान के साथ रिश्ते में दूरी की वजह का खुलासा किया है.

Published date india.com Published: June 1, 2023 2:35 PM IST
सुम्बुल के पिता तौकीर की वजह से टूटी फहमान संग दोस्ती,बोले 'मैंने सुलझाने की कोशिश की'

Fahmaan khan Sumbul Touqeer Khan:  टीवी सीरियल ‘इमली’ की फेमस इमली-आर्यन की जोड़ी में दरार आ गई है ‘इमली’ फेम सुम्बुल तौकीर बिग बॉस सीजन 16 में सबसे ज्यादा फीस पानी वाली कंटेस्टेंट थीं सुम्बुल और आर्यन यानि की फहमान खान की दोस्ती जग जाहिर है दोनों की बॉन्डिंग रियल और स्ट्रांग तब देखने को मिली थीं जब सुम्बुल बिगबॉस के घर में थीं और फहमान उन्हें सपोट करते नजर आ रहे थे और ये दोस्ती रिलेशन में बदलने ही वाली थीं की खबर आई है कि ये दोस्ती अब टूट गई है ये बात फैंस नहीं बल्कि खुद फहमान खान ने इंटरव्यू में खुलासा किया है साथ ही इसकी वजह भी बताया है.

फहमान और सुम्बुक टूटी दोस्ती

फहमान खान ने सुम्बुक के साथ दोस्ती टूटने के में वजह सुम्बुल के पापा को ठहराया है हालहीं में एक इंटरव्यू के दौरान फहमान खान ने खुलासा किया है कि दोनों के बीच की दोस्ती सुम्बुल के पापा के वजह से टूटी है. इसकी शुरुआत तब हुई जब सुम्बुल को फहमान और सिंगर ताबिश के साथ म्यूजिक वीडियो शूट करना था लेकिन उनके पिता ने मना कर दिया है.

सुम्बुल के पिता ने म्यूजिक वीडियो शूट से किया मना

फहमान खान ने ‘बॉलीवुड बबल’ से बात करते हुए बताया कि यह पहली और आखिरी बार है, जब मैं इसके बारे में बात करने जा रहा हूं. ये मेरा सच है, सुम्बुल और मैं एक अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं. जब हम इमली की शूटिंग कर रहे थे, हम हमेशा साथ थे और लोगों ने देखा है और यह कोई नई बात नहीं थी.  उस शो के सेट से आए वीडियो में भी वह मेरे हाथ पर लेटी हुई थी और हम ऐसे सोए थे जैसे हम पूरे दिन शूटिंग कर रहे थे और थके हुए थे. किसी ने वह वीडियो लिया और डाल दिया और मैंने उसे फिर से शेयर किया, यही उसके पापा को पसंद नहीं आया.

सुम्बुल के पिता से फहमान से हुई अनबन

फहमान ने खुलासा किया कि वास्तव में तौकीर खान से बात करने और चीजों को सुलझाने की कोशिश की थी. लेकिन उनके पिता नहीं माने. इसी के चलते फहमान ने म्यूजिक वीडियो करने से इनकार कर दिया. बातें ना हो पाने के कारण दोनों के बीच दूरियां और बढ़ गईं. फहमान के अनुसार उन्होंने चीजों को सुलझाने की कोशिश की. लेकिन सुम्बुल की ओर से कोई रिएक्शन नहीं मिला. वहीं जब उन्होंने एंटरटेनमेंट की रात हाउसफुल का एपिसोड किया तो उन्होंने उनसे बात की और वह फूट-फूट कर रोने लगीं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.