By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Famous Bollywood Writer And Lyricist Javed Akhtar Said This On Ayodhya Verdict
बॉलीवुड के प्रसिद्ध लेखक जावेद अख्तर ने अयोध्या फैसले पर कही ये बात
उच्चतम न्यायालय ने शनिवार को सर्वसम्मति से फैसला सुनाते हुए अयोध्या के विवादित स्थान पर राम मंदिर का रास्ता साफ कर दिया.
मुंबई: अयोध्या विवाद पर उच्चतम न्यायालय के फैसले के एक दिन बाद प्रसिद्ध पटकथा लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने रविवार को कहा कि न्यायालय की ओर से मुस्लिम समुदाय को दी गई पांच एकड़ जमीन पर मस्जिद बनाने के बजाए अस्पताल का निर्माण किया जाना चाहिए. बॉलीवुड में अपने लेखन से मशहूर जावेद अख्तर सियासत में हमेशा से काफी रुचि रखते हुए नजर आते है. राजनीतिक मुद्दों पर अपने बेबाक अंदाजों से बात करने वाले जावेद अख्तर ने अयोध्या फैसले पर ट्वीट करते हुए लिखा, “यह बहुत अच्छा होगा अगर जिन्हें पांच एकड़ जमीन मिलने वाली है, वे लोग सभी समुदायों की सहायता और सहयोग से वहां एक बड़ा परमार्थ अस्पताल बनाने का फैसला लें.’’
It would be really nice if those who get the 5 acres as compensation decide to make a big charitable hospital on that land sponsored and supported by the people all the communities .
— Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) November 10, 2019
उच्चतम न्यायालय ने शनिवार को सर्वसम्मति से फैसला सुनाते हुए अयोध्या के विवादित स्थान पर राम मंदिर का रास्ता साफ कर दिया. साथ ही केंद्र सरकार को मस्जिद बनाने के लिए सुन्नी वक्फ बोर्ड को पांच एकड़ जमीन आवंटित करने का निर्देश दिया.
वहीं, कालजयी ‘शोले’ और ‘दीवार’ जैसी फिल्मों की पटकथा लिखने वाली समील-जावेद की जोड़ी में 83 वर्षीय सलीम खान ने कहा कि यह अच्छा हुआ कि मामला अंतत: खत्म हो गया. सलीम खान ने कहा, ‘‘फिल्म की तरह इसका भी पटाक्षेप हो गया. यह कोई मायने नहीं रखता अगर आप इसकी आलोचना करते हैं, या अच्छा बताते हैं या जो कुछ भी कहते हैं, अब यह खत्म हो चुका. यह कई वर्षों से चल रहा था और जटिल बनता जा रहा था. उच्चतम न्यायालय ने समय लिया और फैसला दिया. अब इस पर चर्चा नहीं होनी चाहिए.’’
खान ने कहा, ‘‘हमें नमाज अदा करनी होती है लेकिन यह कहीं भी की जा सकती है. यात्रा के दौरान रेलगाड़ी और विमान में नमाज पढ़ी जा सकती है. महत्वपूर्ण यह है कि जगह साफ हो. हमें इसके लिए मस्जिद की जरूरत नहीं है. आज प्राथमिकता स्कूल, कॉलेज, अस्पताल है और हमें उस पर गौर करना चाहिए.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें उस पांच एकड़ जमीन पर स्कूल, अस्पताल और कॉलेज का निर्माण करना चाहिए. हमारे बड़े नेता शिक्षण संस्थाओं से आएंगे. यहां तक की पवित्र कुरान के पहले अध्याय में शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया गया है.’’
Also Read:
-
Salim Khan Health Update: सलीम खान की कैसी है तबीयत, डॉक्टर्स ने खुद बताई सच्चाई?
-
ICU में एडमिट हैं सलमान खान के पिता सलीम खान, एक्टर की Ex सोमी अली हुईं परेशान, कुछ ऐसा लिखा जिसे पढ़कर लोग हुए हैरान
-
ICU में एडमिट हैं सलमान खान के पिता सलीम खान, एक्टर की Ex सोमी अली हुईं परेशान, कुछ ऐसा लिखा जिसे पढ़कर लोग हुए हैरान
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें