Jaswinder Bhalla Died: नहीं रहे मशहूर कॉमेडियन जसविंदर भल्ला, पंजाब सिनेमा में शोक की लहर

Jaswinder Bhalla Passed Away: जसविंदर भल्ला पंजाब फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम थे. उन्होंने कॉमेडी के साथ-साथ फिल्मों में जबरदस्त एक्टिंग की बदौलत एक अलग मुकाम हासिल किया था.

Published date india.com Updated: August 22, 2025 9:57 AM IST
Jaswinder Bhalla Death
कॉमेडियन जसविंदर भल्ला (File Photo)

Jaswinder Bhalla Death: मशहूर कॉमेडियन और पंजाब फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर जसविंदर भल्ला (Jaswinder Bhalla) का निधन हो गया है. उन्होंने 65 साल की उम्र में आज आखिरी सांस ली. वह करीब एक महीने से बीमार चल रहे थे. उनका अंतिम संस्कार 23 अगस्त (शनिवार) को मोहाली के बलौंगी स्थित श्मशान घाट में होगा. जसविंदर भल्ला ने अपनी अनूठी हास्य कला से अमिट छाप छोड़ी थी. फिल्मों में उनके किरदार को भी खूब सराहा जाता था.

जसविंदर भल्ला उन कलाकारों में शामिल थे, जिन्होंने कॉमेडी को नई ऊंचाई तक पहुंचाया. उनकी कॉमेडी के लाखों लोग दीवाने थे. उनकी बेजोड़ हास्य शैली, चुटीले संवाद और व्यंग्यात्मक अंदाज इतना प्रभावशाली था कि रोते हुआ इंसान भी हंस जाए. भल्ला के दुनिया को अलविदा कहने से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.

जसविंदर भल्ला की करियर की शुरुआत

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

जसविंदर भल्ला ने करियर की शुरुआत साल 1988 में छंकार्टा 88 नाम के कॉमेडी शो से की थी. उनका फिल्मी सफर दुल्ला भट्टी फिल्म से शुरू हुआ था. इसके बाद गड्डी चलती है छलांगा मार के’, ‘कैरी ऑन जट्टा’, ‘जिंद जान’, ‘बैंड बाजे’ जैसी कई पंजाबी फिल्मों में अपने हास्य अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया.

जसविंदर भल्ला कितने पढ़े-लिखे थे?
भल्ला का जन्म 4 मई 1960 को पंजाब के लुधियाना में हुआ था. उनके पिता बहादुर सिंह भल्ला सरकारी टीचर थे, जो बरमालीपुर गांव में प्राइमरी स्कूल में पढ़ाते थे. भल्ला की स्कूली पढ़ाई दोहरा से हुई. इसके बाद पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी से B.Sc और M.Sc की डिग्री पूरी की. उसके बाद मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से पीएच.डी. कर डॉक्टर की उपाधि हासिल की.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.