Rishabh Tandon Death: असरानी के बाद मशहूर सिंगर ऋषभ टंडन का निधन, संगीत जगत में पसरा मातम

Rishabh Tandon Death: मशूहर सिंगर और एक्टर ऋषभ टंडन का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है.

Published date india.com Published: October 22, 2025 12:28 PM IST
famous singer Rishabh Tandon passes away in delhi After Asrani mourning spreads in the music world
famous singer Rishabh Tandon passes away in delhi After Asrani mourning spreads in the music world

Rishabh Tandon Death: मशूहर सिंगर और एक्टर ऋषभ टंडन ने बुधवार को इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. दिल का दौरा पड़ने से ऋषभ का निधन हुआ. ये मुंबई में अपनी वाइफ के साथ रहते थे लेकिन दिल्ली में अपनी फैमली के साथ दिवाली मनाने आए थे. उनकी अचानक हुई मौत से फैंस सदमे में है और परिवार वालों का इस दुख से बुरा हाल है. ऐसे में ऋषभ की फैमिली ने सभी से प्राइवेसी की अपील की है और वे अंतिम संस्कार की तैयारी में लगे हैं.

ऋषभ टंडन ने बॉलीवुड और टीवी से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स में काम किया है. एक्ट्रेस सारा खान के साथ भी इनका नाम जुड़ा था. लेकिन इन्होंने कभी आधारिक पुष्टि नहीं की. बाद में ऋषभ ने रूस की ओलेसिया नेडोबेगोवा से शाद की.

ऋषभ टंडन कौन थे?
ऋषभ टंडन को फकीर के नाम से भी जाना जाता था. वे काफी शांत स्वभाव के थे और सभी से बड़े प्यार से मिलते थे. वे न सिर्फ एक अच्छे अभिनेता थे बल्कि प्रोफेशनल सिंगर भी थे. वे अक्सर कहते थे कि संगीत उनकी आत्मा है. उनकी आवाज दिल को छू जाती थी. इन्होंने अपने करियर की शुरूआत एक सिंगर के तौर पर की थी फिर उसके बाद इन्होंने धीरे-धीरे एक्टिंग की फील्ड में कदम रखा.

गानों से खूब नाम कमाया
ऋषभ के कई गाने आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल हैं. कुछ महीने पहले ही उनके गाने “इश्क फकीराना” बहुत मशहूर हुआ था. ऋषभ को पशु-पक्षियों से भी बहुत प्यार था. उनके घर में कई कुत्ते-बिल्लियां थीं. ऋषभ अक्सर अपने पेट्स के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते थे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.