By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Famous Youtuber Kusha Kapila Announces Divorce With Husband Zorawar Ahluwalia Says Its Heart Breaking
फेमस यूट्यूबर कुशा कपिला पति से ले रहीं तलाक, लिखा 'दिल टूट रहा है'
Kusha Kapila Divorce: कुशा कपिला ने शादी के छह साल बाद जोरावर अहलूवालिया से अलग होने की घोषणा की है
Kusha Kapila Announces Divorce: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और फेमस यूट्यूबर कुशा कपिला (Kusha Kapila) ने कल फैंस को तब हैरान कर दिया जब उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपने पति जोरावर आहलुवालिया (Zorawar Ahluwalia) से शादी के 6 साल बाद तलाक लेने का फैसला किया. ये फैसला दोनों ने सहमति से लिया है. कुशा ने सोशल मीडिया के जरिए ही इसकी जानकारी दी है और इस फैसले के बारे में जानकर उनके फैंस शॉक्ड रह गए हैं.
पति से अलग हो रही हैं कुशा कपिला
26 जून 2023 को कुशा कपिला ने अपने इंस्टा हैंडल से एक नोट शेयर करते हुए लिखा,’जोरावर और मैंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है. यह किसी भी दृष्टि से आसान निर्णय नहीं है, लेकिन हम जानते हैं कि हमारे जीवन के इस मोड़ पर यह सही निर्णय है. हमने जो प्यार और जीवन एक साथ साझा किया है वह हमारे लिए सब कुछ बना हुआ है, लेकिन दुख की बात है कि वर्तमान में हम अपने लिए जो चाहते हैं वह मेल नहीं खा रहा है. हमने इसके लिए अपना शत प्रतिशत दिया, हम इससे ज्यादा और नहीं कर सके. किसी रिश्ते का खत्म होना बहुत दुखदाई होता है. यह हमारे और हमारे परिवारों के लिए एक कठिन परीक्षा रही है. शुक्र है हमारे पास इसे मैनेज करने के लिए कुछ समय है, लेकिन हमने जो साझा किया और एक साथ बनाया, वह एक दशक से अधिक समय तक अटका रहा. हमें अपने जीवन के अगले चरण तक पहुंचने के लिए अभी भी बहुत अधिक समय और उपचार की आवश्यकता है.’
कुशा ने अंत में कहा, ”इस समय हमारा ध्यान एक-दूसरे के प्रति प्यार, सम्मान और समर्थन के साथ गुजारने पर है. हम अपने जीवन के प्यार (माया डॉगी) के लिए को-पैरेंट बने रहना जारी रखेंगे और एक-दूसरे के चीयरलीडर्स और सपोर्टिव पिलर बने रहेंगे.’
कुशा और जोरावर की लव स्टोरी
कुशा एक यूट्यूबर होने के साथ बेहतरीन कॉमेडियन भी हैं, उन्होंने साल 2017 में जोरावर सिंह अहलूवालिया से शादी की थी. दोनों की लव स्टोरी को लेकर भी काफी चर्चा रही है. कुशा और जोरावर की मुलाकात 2012 में एक दोस्त की शादी में हुई थी. इसके बाद उन्होंने 5 साल तक एक दूसरे को डेट किया और 2017 में सिंपल तरीके से शादी कर ली. ऐसे में अब उनके अलग होने से उनके फैंस काफी निराश हैं. वहीं कई चाहने वाले उनके इस फैसले में उनका साथ दे रहे हैं.
Also Read:
-
इस राज्य में 10वीं के सिलेबस में की जाएगी 25% की कटौती, जानिये क्यों लिया जा रहा है यह फैसला- छात्रों पर क्या होगा असर?
-
Only Country With Three Capitals: दुनिया का इकलौता देश जिसकी है तीन राजधानी, पक्का नाम नहीं जानते होंगे आप!
-
Amrit Udyan: जल्द खुल रहा राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान, कैसे मिलेगी एंट्री? यहां जानें टाइमिंग-टिकट बुकिंग का पूरा प्रॉसेस
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें