RARKPK BO Collection Day 3: फैंस को पसंद आई 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की केमेस्ट्री, रिलीज के तीसरे दिन फिल्म ने की इतने करोड़ की कमाई

RARKPK BO Collection Day 3: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की कमाई की बात करें तो वीकेंड पर कलेक्शन में जबरदस्त उछाल आया है.

Published date india.com Published: July 31, 2023 10:34 AM IST
RARKPK BO Collection Day 3: फैंस को पसंद आई 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी', फिल्म ने की इतने करोड़ की कमाई

RARKPK BO Collection Day 3: रणवीर-आलिया स्टारर फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ 28 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होने के बाद से धमाल मचा रही है. फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की मैजिकल केमेस्ट्री को ऑडियंस से भरपूर प्यार मिल रहा है. डायरेक्टर करण जौहर की इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों के सभी शोज हाउसफुल चल रहे हैं. वहीं फिल्म की कमाई की बात करें तो ओपनिंग डे अच्छी कमाई हुई, साथ ही वीकेंड पर कलेक्शन में जबरदस्त उछाल आया है. ये फिल्म रिलीज होने के तीसरे दिन ही कई करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है. इसके साथ आइये जानते हैं ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने संडे यानी रिलीज के तीसरे दिन कितने करोड़ का कलेक्शन कर रिकॉर्ड बनाया.

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का क्रेज फैंस के बीच में बरकरार है. जिसे लेकर बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 11.10 करोड़ रूपये का कारोबार किया. वहीं वीकेंड पर फिल्म को शनिवार और रविवार की छुट्टी का पूरा फायदा मिला. इस फिल्म ने शनिवार को ओपनिंग डे के कलेक्शन से उछाल लेते हुए 16.5 करोड़  कमाई की थी. अब रणवीर-आलिया की फिल्म के तीसरे दिन यानी संडे का कलेक्शन भी सामने आ गया हैं. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने रिलीज के तीसरे दिन  18 करोड़ रुपयों का शानदार कलेक्शन किया है. जिसके बाद फिल्म की तीन दिन की कुल कमाई अब 45.15 करोड़ रुपये हो गई है.

किन-किन स्टार्स ने किया परफॉर्म

रणवीर-आलिया की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में एक्टर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा इंडस्ट्री के और भी बड़े स्टार्स ने परफॉर्म किया है. इस फिल्म के लीड रोल में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी, आमिर बशीर, तोता रॉय चौधरी, चूर्णी गांगुली, क्षिति जोग और अंजलि आनंद ने भी अहम भूमिका निभाई है. आपको बता दें करण जौहर डायरेक्टर के तौर पर इस फिल्म से लंबे समय के बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. आखिरी बार उन्होंने सात साल पहले 2016 में फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’को डायरेक्ट किया था.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.