By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Farah And Shahrukh Khan Narrated Om Shanti Om To Arjun Rampal In The Bathroom Know Story
Arjun Rampal को बाथरूम में मिली थी 'ओम शांति ओम', अंदर से दरवाजा बंद करके...जानें किस्सा
Arjun Rampal Casting In Om Shanti Om: अर्जुन रामपाल ने 'ओम शांति ओम' में विलेन का किरदार निभाया था, हालांकि एक्टर को ये किरदार कैसे मिला इसका किस्सा बेहद कमाल का है.
Arjun Rampal Casting In Om Shanti Om: साल 2007 में बड़े परदे पर रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ सुपरहिट रही थी. इसी फिल्म से दीपिका पादुकोण ने अपना डेब्यू किया था औऱ आज वो जहां पर है इसका सारा श्रेय फराह खान को जाता है, जिन्होंने एक्ट्रेस को खोज कर निकाला. ओम शांति ओम’ साल 2007 में सुपरहिट साबित हुई थी. यह उनके करियर बड़ी फिल्मों में से एक है. फराह खान के निर्देशन में बनी ‘ओम शांति ओम’ के गाने भी बेहद कमाल के थे और इस फिल्म में आपको पुनर्जन्म वाला किस्सा देखने को मिला था. फराह खान को हीरो और हीरोइन तो मिल गई थी, लेकिन फिल्म का विलेन बनने के लिए कोई तैयार नहीं था, ऐसे में फराह ने आखिर वक्त में अर्जुन को बाथरूम में बंद करके उन्हें इस किरदार के लिए मना लिया था, तो आइए जानते हैं पूरा किस्सा.
ओम शांति ओम का विलेन बिगर बनाना था- फराह
ओम शांति ओम को आए हुए सालों बीत चुके हैं, लेकिन आज भी लोग इसे खासा पसंद करते हैं. ऐसे में आज भी लोग फराह खान को इस फिल्म से जुड़े सावल करते हैं और पूछते हैं कि कैसे उन्होंने इतनी बड़ी औऱ शानदार फिल्म बनाई है. ऐसे में फराह खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें ओम शांति ओम के विलन का किरदार काफी यादगार बनाना था और इसके लिए उन्होंने कई सारे स्टार संग काम करने की कोशिश लेकिन कोई उन्हें सटीक नहीं लग रहा था.
अर्जुन रामपाल को बाथरूम में सुनाया किस्सा
फराह खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वो हर किसी से हार गई तो इसके बाद शाहरुख खान ने कहा कि उन्हें एक बार अर्जुन से मिलना चाहिए, क्योंकि फिल्म का सेट पूरी तरह से तैयार हो चुका था और इसकी शूटिंग शुरू होने वाली थी. ऐसे में किंग खान के घर में न्यू ईयर पार्टी में ये रोल ऑफर किया. शाहरुख के घर फराह और किंग खान दोनों अर्जुन रामपाल को देखकर उन्हें बाथरूम में खींचकर ले गए औऱ दरवाजा बंद करके पूरा किस्सा सुनाया, शाहरुख के मनाने के बाद अर्जुन का लुक टेस्ट हुआ और उन्होंने हां कर दी.
दो दिन पहले अर्जुन ने किरदार के लिए कहा हां
अर्जुन ने शाहरुख औऱ फराह के मनाने के बाद भी शुरुआत में अर्जुन ने इस रोल के लिए मना कर दिया. हालांकि शाहरुख के कई बार कहने के बाद अर्जुन को दोबारा सोचने के लिए कहा. कॉस्ट्यूम फिटिंग के दो दिन पहले अर्जुन ने इस रोल को करने के लिए हां कह दी. कॉस्ट्यूम फिटिंग के दो दिन पहले अर्जुन ने इस रोल को करने के लिए हां कह दी.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें