फराह खान ने अर्जुन रामपाल को शाहरुख खान के बाथरूम में सुनाई थी 'Om Shanti Om' की कहानी, कहा 'सबने कर दिया था मना'

Farah Khan On Arjun Rampal Casting In Om Shanti Om: फराह खान ने बताया कि आखिर कैसे उन्होंने अर्जुन रामपाल को ओम शांति ओम के लिए मनाया था.

Published date india.com Updated: June 12, 2022 9:45 AM IST
फराह खान ने अर्जुन रामपाल को शाहरुख खान के बाथरूम में सुनाई थी 'Om Shanti Om' की कहानी, कहा 'सबने कर दिया था मना'
Arjun rampal in om shanti om

Farah Khan On Arjun Rampal Casting In Om Shanti Om: करीब 15 साल पहले आई शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ओम शांति ओम तो आपको अच्छे से याद होगी इस फिल्म से ही बॉलीवुड की मस्तानी ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था और लोगों ने उन्हें बेहद पसंद किया था. इस फिल्म में शाहरुख खान ने पहली बार पर्दे पर शर्ट उतराा था और साथ ही सिक्स पैक्स एब्स बनाए थे. इस फिल्म का निर्देशन फराह खान ने किया था और इसके गाने,डॉयलॉग आझ भी लोगों को बहुत अच्छे से याद है. ऐसे में आज हम आपके इस फिल्म से जुड़ी ऐसी बात बताएंगे, जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे. दरअसल ये कहानी है फिल्म के विलेन अर्जुन रामपाल के कास्टिंग की और ये कैसे हुई थी इसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे.

दरअसल सोशल मीडिया पर फराह खान का एक वीडियो  वायरल हो रहा है जिसमें वो बता रही हैं कि आखिर उन्हें अर्जुन रापमाल के तौर पर विलेन को कैसे चुना. इस पर फराह कहती हैं कि उन्हें इस किरदार के लिए एक हीरो चाहिए था और हमें सभी स्टार ने मना कर दिया था और हमारे पास केवल एक हफ्ते का समय बचा था और शूटिंग बस शुरू ही होने वाली थी, तभी हमारी नजर एक पार्टी में अर्जुन रामपाल पर पड़ी और हमने उसी वक्त फाइनल कर दिया कि ये ही हमारे विलेन होगा.


फरहा ने आगे बताया कि उन्होंने और शाहरुख ने अर्जुन को किंग खान के बाथरुम में बंद करके घंटों तक फिल्म की कहानी सुनाई और उन्हें इस किरदार के लिए मनाया. हालांकि घर पहुंच कर अर्जुन ने इसे करने से मना कर दिया, क्योंकि वो एक किरदार को पर्दे पर नहीं लाना चाहते थे जो लड़की को जला रहा है और उसे परेशान करता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.