
Shilpi Singh
नमस्कार मैं शिल्पी सिंह और फिलहाल में India.com हिंदी के लिए काम कर रही हूं, यहां पर मैं बतौर सीनियर सब एडिटर पोस्ट पर हूं और करीब 2 साल से ... और पढ़ें
Farah Khan Kissed Deepak Tijori In Jo Jeeta Wohi Sikandar: फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान हाल ही में गायक शान के घर गईं, जहां दोनों ने अपने शुरुआती दिनों को याद किया है. आपको बता दें शान के भारत के सबसे बड़े सिंगर में से एक हैं और सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं. वहीं फराह खान की मुलाकात शान से कोरियोग्राफर और निर्देशक बनने से बहुत पहले, जो जीता वही सिकंदर (1992) के सेट पर हुई थी और ये फिल्म फराह के करियर का एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई थी. ऐसे में अब फराह ने सालों बाद इस फिल्म से जुड़ा मजेदार किस्सा सुनाया है.
जो जीता वही सिकंदर के सेट पर फराह इस प्रोजेक्ट में सहायक निर्देशक के तौर पर शामिल हुईं थी, लेकिन जल्द ही उन्हें कोरियोग्राफी में मदद करने के लिए कहा गया और यहां तक कि उन बैकग्राउंड डांसर्स की जगह भी काम करने को कहा गया क्योंकि सेट पर कुछ लोग नहीं पहुंच पाए थे. अब फराह ने बताया कि उनके योगदान के बावजूद, उन्हें उनके काम के लिए कभी पैसे नहीं दिए गे. शान के साथ अपने अनुभव को याद करते हुए, फराह ने कहा, “शान की पहली फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ थी’. इस पर शान न ने कहा, ‘हाँ, मैं वहाँ सैक्सोफोन के साथ था’. फराह ने जवाब दिया ‘और मैं वहां जूनियर डांसर थी.’
इस खुलासे से शान के बेटे हैरान रह गए और उन्होंने सफाई देते हुए कहा ‘मैं असल में एक असिस्टेंट डायरेक्टर थी, फिर कोरियोग्राफर बन गई. जब भी कोई डांसर नहीं आता था, मैं उसकी जगह ले लेती थी. एक सीन तो ऐसा भी है जिसमें दीपक तिजोरी मेरे गाल पर किस करते हैं. दरअसल जिस लड़की को ये सीन करना था, उसने मना कर दिया, इसलिए उन्होंने मुझे भेज दिया.’ शान ने फिर अपनी एक अपनी बात करते हुए कहा कि ‘चार दिनों तक शूटिंग करने के बाद, मुझे गाने में बस एक पासिंग शॉट के लिए देखा गया था.’ इसके बाद फराह ने हंसते हुए कहा कि ‘मेकर्स इतने कंगाल थे कि उन्होंने जतिन को भी गाने में शामिल कर लिया’.
इसके बाद दोनों ने फिल्म के जतिन के गाने “दीवाने हम प्यार के” पर डांस शुरू कर दिया. इसके बाद शान ने बताया कि उस समय उन्हें कितनी फीस मिलती थी, जिससे उनकी पुरानी यादें और भी गहरी हो गईं और उन्होंने बताया, ‘मुझे चार दिनों के लिए 150 रुपये प्रतिदिन मिलते थे, जबकि दूसरों को 75 रुपये’. हैरान फराह ने जवाब दिया, ‘तुम्हें पैसे मिले? मुझे तो कभी पैसे नहीं मिले! लेकिन सच कहूं तो उस फिल्म ने मेरे लिए जो किया, वो किसी भी पैसे से बढ़कर था.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.