Farah Khan Used To Think Her Husband Shirish Kunder Was Gay For The First Six Months
फराह खान ने कहा शादी के बाद 6 महीने तक लगा वो Gay है, पति शिरीष से नफरत करती थीं
Farah Khan On Shirish Kunder: फराह ने एक इंटरव्यू में बताया कि 6 महीने तो मुझे लगता था मेरा पति गे है. फिर उन्होंने बताया कि उन्हें ऐसा क्यों लगता था और ये सोच कैसे बदली?
Farah Khan On Shirish Kunder: बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर से फिल्ममेकर बनी फराह खान इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने ब्लॉग से हर जगहर पर छाई हुई है और फैंस उन्हें जमकर पंसद कर रहे हैं. बता दें वो एक फूड ब्लॉग का चैनल चला रही हैं जिसे पसंद किया जा रहा है. इसी बीच में उन्होंने अपने पति के संग अपनी मुलाकात को याद किया है और बताया कि शिरीष कुंदर के साथ उनके रिश्ते की शुरुआत अच्छी नहीं थी. ऐसा नहीं था कि दोनों को पहली नजर का प्यार हुआ था. फराह खान ने यह भी बताया कि वह शिरीष कुंदर को गे समझती थीं.
पति को समझ लिया था गे
दरअसल हाल ही में अर्चना पूरन सिंह के यूट्यूब चैनल में फराह खान ने अपने कुछ बातें शेयर की थी जिसमें उन्होंने अपने पति को लेकर भी हैरान करने वाली बातें कही थी. फराह ने इस पर बात करते हुए कहा था कि ‘मैं उनसे नफरत करती थी 6 महीने तक मुझे लगा कि वह गए हैं पहले वह गुस्सा हो जाते थे और जब वह गुस्सा होते तो यह बहुत परेशान करने वाला होता था क्योंकि सामने वाला चुप रहता और फिर वह आपसे बात ना करके आपको टॉर्चर करता’
इसके बाद अर्चना पूरन सिंह ने फराह खान से पूछा कि झगड़े के बाद सबसे पहले सॉरी कौन बोलता है तो इसके जवाब में फराह ने मजेदार जवाब देते हुए कहा कि ‘कोई भी सॉरी नहीं बोलता है शिरीष ने 20 सालों में कभी मुझसे माफी नहीं मांगी क्योंकि उन्हें लगता है कि वह कभी भी गलत नहीं हो सकते हैं अगर वह बात करते हैं और उसे बीच में अपने फोन की तरफ देख भी लूं तो वह बाहर चले जाते हैं’.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.