FilmFare Award 2020: मनीष मल्होत्रा को मिला स्‍पेशल अवॉर्ड, कही ये बड़ी बात

बॉलीवुड फैशन में अपने 30 साल के बेहतरीन व अमूल्य योगदान के लिए डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को फिल्मफेयर अवार्ड ऑफ ऑनर से नवाजा गया.

Published date india.com Updated: February 6, 2020 5:07 PM IST
fashion designer manish malhotra gets a special award in 65th filmfare awards 2020 for outstanding contribution
manish malhotra

बॉलीवुड फैशन में अपने 30 साल के बेहतरीन व अमूल्य योगदान के लिए डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को फिल्मफेयर अवार्ड ऑफ ऑनर से नवाजा गया.

उन्होंने इस पर कहा, “मैं यह समझने में कभी-कभार विफल रहता हूं कि सिनेमा और फैशन के बीच एक छोटी सी दरार क्यों है. मेरे ख्याल से दोनों ही रचनात्मक माध्यम हैं और दोनों को साथ में मिलाना एक बेहद ही शानदार मुद्दा है.”

डिजाइनर ने कहा, “एक तकनीकी परिधान डिजाइनर से लेकर फैशन हाउस तक का मेरा सफर आज एक फुल सर्कल जैसा लगता है. मुझे अपने इस सफर पर गर्व है और प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से इस सफर में जुड़ने वालों और मेरे काम को अपना समर्थन देने के लिए फिल्मफेयर को मेरा धन्यवाद.”

उन्होंने आगे कहा, “हमारे देश के भविष्य के बेहद प्रतिभाशाली सितारों सहित आज कलाकारों की चौथी पीढ़ी के साथ काम करते हुए तीस साल हो गए. एक हजार से अधिक फिल्में, अब तो मैंने इन्हें गिनना भी बंद कर दिया है.”

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इंडस्ट्री के यह बेहतरीन डिजाइनर फिलहाल करण जौहर की अगली परियोजना ‘तख्त’ पर काम कर रहे हैं, जो अगले साल रिलीज होगी.

मल्होत्रा ने बताया, “मैंने हाल ही में अपने पिता को खोया है. 93 साल की उम्र में उनका निधन हुआ. एक चीज जो मैंने उनसे सीखी है, वह ये कि कभी रुकना नहीं है. उन्होंने 91 साल की उम्र तक काम किया और जब उनकी सेहत ने उन्हें ऐसा करने की और अनुमति नहीं दी, तब वह रुके. मैं तो बस 53 साल का हूं. मुझे लगता है कि यह आधा ही सफर है, अभी तो मीलों चलना है.”

(इनपुट एजेंसी)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.