Rohit Bal : फैशन डिजाइनर रोहित बल को मेदांता अस्पताल में किया गया भर्ती, एक्टर Arjun Rampal मिलने पहुंचे

Fashion Designer Rohit Bal : रोहित बल, जिन्होंने ग्रैंड फैशन शो का आयोजन किया, वो अपने खराब स्वास्थ्य के कारण पिछले साल सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर नहीं आए थे.

Published date india.com Published: November 28, 2023 8:56 AM IST
Rohit Bal : फैशन डिजाइनर रोहित बल को मेदांता अस्पताल में किया गया भर्ती, एक्टर Arjun Rampal मिलने पहुंचे

Rohit Bal Health : फैशन डिजाइनर रोहित बल (Fashion designer Rohit Bal) को बीते सोमवार शाम अचानक तबीयत खराब होने की वजह से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में भर्ती किया गया, जहां उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. डॉक्टरों ने कहा कि 61 वर्षीय रोहित बल (61) को डाइलेटेड कार्डियोमायोपैथी, शुगर बढ़ने और किडनी फेलियर जैसी जटिलताओं के कारण 23 नवंबर को भर्ती कराया गया था. इसके अलावा अस्पताल के एक सूत्र ने उनकी हालत को ‘गंभीर’ बताया है और कहा कि हार्ट फेलियर भी हुआ था. रोहित हार्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण चंद्रा की देखरेख में हैं. बाल को सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कुछ टेस्ट किए और पता चला कि वो डाइलेटेड कार्डियोमायोपैथी से पीड़ित हैं.

2010 में भी आया था हार्ट अटैक

ये एक ऐसी कंडीशन है जिसमें हार्ट की मांसपेशियां कमजोर और बड़ी हो जाती हैं. इस वजह से हार्ट शरीर के बाकी हिस्सों में पर्याप्त रक्त पंप नहीं कर पाता है. डॉक्टरों ने कहा कि डाइलेटेड कार्डियोमायोपैथी शरीर के अलग-अलग अंग फेलियर की वजह बन सकता है. संबंधित स्वास्थ्य जटिलताओं के लिए फैशन डिजाइनर का पिछले नवंबर में मेदांता में भी इलाज किया गया था. फरवरी 2010 में, जब उन्हें दिल का दौरा पड़ा तो उनकी आपातकालीन एंजियोप्लास्टी की गई थी. फैशन जगत में गुड्डा, रोहित बल को उनके ट्रेडमार्क कमल और मोर रूपांकनों और कश्मीरी शिल्प और बुनाई को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है.

अर्जुन रामपाल मिलने पहुंचे थे अस्पताल

रोहित बल, जिन्होंने ग्रैंड फैशन शो का आयोजन किया और रैंप पर तड़क-भड़क का माहौल पेश किया, वो अपने खराब स्वास्थ्य के कारण पिछले साल सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर नहीं आए थे. रोहित बल के दोस्त, जो उनके परिवार से अपडेट ले रहे थे, ने कहा, ‘सोमवार शाम को उनकी हालत खराब हो गई और जब उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया तो उनका हार्ट नॉर्मली काम नहीं कर रहा था.’ फैशन डिजाइनर रोहित बल की हालत गंभीर है और वह दिल्ली एनसीआर के मेदांता अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं. पहले से मौजूद हृदय संबंधी बीमारी के कारण उनकी तबीयत खराब हो गई है. रोहित, जिन्हें 13 साल पहले जबरदस्त दिल का दौरा पड़ा था और उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी, शराब के सेवन के कारण उनका स्वास्थ्य खराब हो गया है. उनके दोस्त अर्जुन रामपाल उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.